Published On : Mon, Jun 21st, 2021

गोंदिया: शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाएं , योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं – डॉ. परिणय फुके

Advertisement

योग दिवस पर भाजपा पदाधिकारियों ने लिया स्वस्थ्य रहने का संकल्प

गोंदिया: हर साल 21 जून को अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. भारतीय संस्‍कृति दुनिया की सबसे पुरानी संस्‍कृतियों में से एक है. भाारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है और इन्‍हीं में से एक योग भी है. आज योग सिर्फ भारत की सीमाओं तक ही सीमित नहीं है बल्‍कि अब इसे भारत की पहल पर अंतरराष्‍ट्रीय ख्‍याति मिल चुकी है. हम 7वां अंतर राष्ट्रीय योग दिवस कोरोना संकट के बीच मना रहे है । उक्त जानकारी योग दिवस पर विधायक परिणय फुके ने भाजपा पदाधिकारियों को दी।

गोंदिया शहर के गणेशनगर स्थित राणीसती मंदिर के हाल में आज 21 जून को भाजपा व विधायक डॉ. परिणय फुके मित्र परिवार द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वे सम्बोधित कर रहे थे।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, इसे योग की महिमा ही कहा जाएगा कि आज दुनिया भर के लोग इसे अपनी जीवनशैली का हिस्‍सा बना रहे हैं. शरीर को स्‍वस्‍थ और निरोगी बनाए रखने के लिए योग से बेहतर कुछ नहीं. यही नहीं योग आपके जीवन में सकारात्‍मक ऊर्जा भी लेकर आता है.योग शारिरिक शक्ति बढ़ाने के साथ ही हमें चुस्त-दुरुस्त रखता है। उन्होंने कहा कोरोना टला नही है। इस संकट में भी योग के प्रति उत्साह देखा जा रहा है।

विधायक डॉ. परिणय फुके ने आगे कहा, संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का ऐलान करके पूरी दुनिया को स्वस्थ रहने का मंत्र दिया था. आज भारत के इस प्राचीन योगासन विधि को दुनिया मान रही है, और उसे अपने जीवन में उतार रही है। हम सबने योग से शक्ति, रोग से मुक्ति के इस मूलमंत्र का संकल्प लेना चाहिये। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगटन के साथ मिलकर M-YOGA एप की शुरुवात की जा रही है।

इस एप के माध्यम से आमजन को चुस्त-दुरुस्त रखने के अलग-अलग आसान होंगे जो निरोगी व स्वस्थ रहने के लिए बेहतर पर्याय होगा।

योग दिवस पर योग प्रशिक्षक मेघा ठाकरे दीदी द्वारा करीब 60 मिनट तक योगाभ्यास कराया गया तथा योग से निरोगी रहने के अलग-अलग आसान सिखाकर स्वस्थ्य रहने के गुर सिखाए गए।

इस योग दिवस में भरत क्षत्रिय, डॉ. प्रशांत कटरे, गजेंद्रभाऊ फुंडे, राजकुमार कुथे, सुनील केलंनका, बंटी पंचबुद्धे, संजीव कुलकर्णी, शंभुशरण सिंह ठाकुर, जयंत शुक्ला, आत्माराम दसरे, छाया ताई दसरे, पलाश लालवानी, धर्मेंद्र डोहरे, भावनाताई कदम, मैथुला बिसेन, मौसमी सोनक्षात्रा, शालिनीताई डोंगरे, गोलडी गावंडे, मिलिंद बागड़े, अशोक जयसिंघानी आदि समेत भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का समावेश रहा।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.