टेंट सजावट को लगे पाइप में विद्युत पोल से आया करंट , ऊंचाई से गिरा
गोंदिया: नवरात्र उत्सव के लिए मंडप स्थापना की तैयारियों के बीच पाइप फिटिंग ओर सजावट के काम में जुटे कारीगर मजदूर जितेंद्र मडावी को अचानक करंट लगा जिसपर वह ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा इस हादसे में उसकी मृत्यु हो गई।
घटना शहर के गणेश नगर इलाके के सुबोध चौक निकट स्थित दुर्गा चौक पर आज 17 सितंबर शनिवार की सुबह 7:30 से 7:45 के बीच घटित हुई हादसे के बाद परिसर में कोहराम मच गया तथा गंभीर चिंताजनक अवस्था में डेकोरेशन कर्मचारी को जिला केटीएस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस प्रकरण के संदर्भ में केटीएस अस्पताल के डॉ.पवन यादव ने मेमो जारी करते हादसे की जानकारी सिटी पुलिस स्टेशन को दी है। पुलिस ने करंट से हुई आकस्मिक मौत का मामला धारा 174 के तहत पंजीबद्ध कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि दुर्गा उत्सव कमेटी की ओर से किसी पितांबर तिड़के (छोटा गोंदिया) नामक डेकोरेशन व्यवसायी को मंडप सजावट का काम दिया गया था।
आज सुबह 5 से 6 कारीगर मजदूर टेंट लगाने के लिए पाइप फिटिंग के काम पर लगाए गए थे इसी दौरान पास स्थित विद्युत पोल क्रमांक 620/ 26 (पी-19-28 ) की विद्युत प्रवाहित तारों से टेंट के पाइप में करंट आ गया इसकी चपेट में आने से कारीगर मजदूर जितेंद्र टीकाराम मड़ावी (33, पिंडकेपार-गोंदिया ) यह ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा , गंभीर मूर्छित अवस्था में उसे तत्काल उपचार हेतु जिला केटीएस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बहरहाल पुलिस अधिकारी हादसे के कारणों की जांच हेतु घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
रवि आर्य
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...






