Published On : Fri, Jan 2nd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: नव वर्ष पर महाकाल धाम , शिवमय हुआ माहौल , 151 जोड़ों की महाआरती

हर और शिव ही शिव , भक्ति भरा माहौल , नव वर्ष की पहली रात , गूंजा हर हर महादेव
Advertisement

गोंदिया। नए साल की शुरुआत यदि देवालय में देव आराधना से हो, तो पूरा वर्ष मंगल, सुख और समृद्धि से परिपूर्ण रहता है-इसी सनातन भाव के साथ जय श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार, 1 जनवरी 2026 की पूर्व संध्या पर रेलवे तालाब टेकरी स्थित घाट वाले हनुमान मंदिर परिसर में बाबा महाकाल की सामूहिक महाआरती का भव्य और दिव्य आयोजन किया गया।


महाकाल की भक्ति: दीप, मंत्र और महाआरती

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मंगल कामनाओं के साथ 151 विवाहित जोड़ों ने भगवान शिव को जगाने वाली पावन महाआरती में सहभाग लिया और नववर्ष 2026 के लिए सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की।
मान्यता है कि महाकाल की महाआरती से नकारात्मक शक्तियों का क्षय होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है , इसी आस्था के साथ श्रद्धालु बड़ी संख्या में आयोजन स्थल पर उमड़े।


महाकाल के चरणों में नववर्ष अर्पित , हर- हर महादेव का जय घोष

Advertisement

भव्य आयोजन के अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष और आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा।
दीपों की रोशनी, मंत्रोच्चार और आरती की ध्वनि ने वातावरण को पूर्णतः शिवमय बना दिया।
इस पावन अवसर पर गोंदिया विधायक विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, विहिप जिला अध्यक्ष भीकमचंद शर्मा, बजरंग दल के देवेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने महाआरती में सहभाग लेकर बाबा महाकाल के चरणों में हाजिरी दी और नववर्ष के मंगलमय, सुख-शांति एवं समृद्ध रहने की प्रार्थना की।


महाकाल मंगलनाथ की महाआरती, नकारात्मकता पर सकारात्मकता की जीत

पंडित संदीप कुमार पांडे ने वैदिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए बाबा महाकाल का विधि-विधान से अभिषेक, पूजन एवं महाआरती संपन्न कराई। श्रद्धालु बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भाव-विभोर नजर आए।
विशेष उल्लेखनीय है कि शास्त्रों में महाकाल मंगलनाथ की महाआरती को नकारात्मक एवं विनाशकारी प्रभावों को शांत कर सकारात्मक ऊर्जा के विस्तार का माध्यम माना गया है।
इसी विश्वास के साथ आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 3000 से अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया, जो देर रात तक चलता रहा।


धार्मिक भजनों से महा जागरण ने बांधा समां

इसके साथ ही धार्मिक भजनों पर आधारित “महाकाल जागरण” का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने देर रात तक भक्ति रस में डूबकर बाबा महाकाल की आराधना की।
इस दिव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु जय श्री महाकाल सेवा समिति एवं जय श्री महाकाल महिला समिति के पदाधिकारियों व संयोजक लोकेश ‘कल्लू’ यादव ने अथक प्रयास किए, जिनकी सर्वत्र सराहना की जा रही है।


रवि आर्य

Advertisement
nagpur student protest delhi lathi charge

nagpur student protest delhi lathi charge

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews  #CrimeNews  #LatestNews #news #Attack #newsupdate

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews  #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews #newsupdate

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug #NDPS #Crime #latestnews #news

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...

नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime  #CCTV #LatestNews #newsupdate

नागपुर में अन्ना गैंग का आतंक! NagpurNews #AnnaGang #Theft #Crime #CCTV #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges