Published On : Tue, May 25th, 2021

गोंदिया- भंडारा जिला अस्पतालों का जायज़ा लेने नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस का कल दौरा

Advertisement

महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस बुधवार 26 मई को भंडारा- गोंदिया जिले के दौरे पर आ रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस सुबह 10.50 बजे नागपुर से मोटर कार द्वारा भंडारा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे वे जिला अस्पताल भंडारा को भेंट देंगे इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
तत्पश्‍चात मोटर कार द्वारा उनका आगमन गोंदिया में होगा , दोपहर 3.15 बजे जिला केटीएस अस्पताल एवं गोंदिया मेडिकल कॉलेज को भेंट देंगे, इस अवसर पर उनके साथ गोंदिया जिलाधिकारी मौजूद रहेंगे।
जिला अस्पतालों के स्वास्थ्य सुविधाओं का जायज़ा लेने के बाद वे सुविधानुसार नागपुर की ओर प्रस्थान करेंगे।

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के पास “वाई प्लस एस्कॉर्ट” के साथ सुरक्षा व्यवस्था है लिहाज़ा उनके गोंदिया-भंडारा दौरे के दौरान उचित व पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

रवि आर्य

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.