Published On : Mon, Oct 12th, 2020

गोंदिया: 10 लाख की फिरौती के लिए स्कूल संचालक का अपहरण , मारपीट

Advertisement

8 आरोपी गिरफ्तार अन्य को खोज रही पुलिस

गोंदिया: 10 लाख की फिरौती के लिए स्कूल संचालक का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर मारपीट किए जाने के मामले में रामनगर पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है , जिनमें ४ नाबालिग हैं जबकि इस प्रकरण में शामिल ३-४ अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हैं।

मामले की जांच कर रहे रामनगर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक टिड़ेकर ने जानकारी देते बताया- घटना 9 अक्टूबर शाम 6:30 से 7:30 के दरमियान पुनाटोली इलाके में सुपरमार्केट और आरोपी क्रमांक २ के मकान में घटित हुई।

जख्मी फरियादी- अमर ( रा.कन्हारटोली ) यह शहर के मुर्री इलाके में निजी स्कूल संचालित करता है आरोपी अमित उसकी स्कूल में नौकरी करता था ओर कंप्यूटर का काम करने की वजह से उसने स्कूल से नौकरी छोड़ दी, उस खाली जगह (पोस्ट ) हेतु नई पद भर्ती की प्रक्रिया फरियादी द्वारा जा रही थी इसके एवज में 10 लाख रुपए की मांग आरोपी राजू (रा.पुनाटोली) और आरोपी अमित ( रा.पुनाटोली ) ने करते हुए षड्यंत्र रचा तथा घटना के दिन फरियादी यह सुपरमार्केट में खरीदी हेतु पहुंचा था इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे तथा मेरी नौकरी की खाली जगह (पोस्ट) को भरेगा तो मुझे 10 लाख रुपए देना पड़ेगा ? यह कहते हुए जबरन फिरौती की मांग की और फरियादी के साथ मारपीट की तथा फरियादी को घसीट कर पुनाटोली स्थित मकान में ले गए जहां फरियादी को बंधक बनाकर लोह सलाख और लाठियों से उसकी पिटाई की तथा जेब में मौजूद 20 ,000 रूपए जबरन झपट लिए और 10 लाख रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

Advertisement

सिर और कोहनी में गंभीर जख्म उत्पन्न होने से फरियादी का उपचार हॉस्पिटल में जारी है फरियादी की शिकायत तथा डॉक्टरी परीक्षण रिपोर्ट आधार पर आरोपियों के खिलाफ अप. क्रमांक 320 /2020 के भादंवि 364 (अ ) 326 , 379, 12 (बी) का जुर्म दर्ज किया गया है , मामले की जांच सापोनि टिड़ेकर कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.