Published On : Mon, Jan 22nd, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

Video गोंदिया में विराजे प्रभु श्री राम , हर जुबां पर राम नाम

प्राण-प्रतिष्ठा अवसर पर संपूर्ण गोंदिया शहर हुआ श्रीराममय , ढोल नगाड़ों के साथ निकाली भव्य रैली
Advertisement

गोंदिया। आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदीजी ने अयोध्या में श्री रामलला प्राणप्रतिष्ठा की , इस उपलक्ष्य पर गोंदिया में भी श्रीराम प्रभू प्राणप्रतिष्ठा समारोह का आयोजन प्रफुल्ल पटेल मित्र परिवार के माध्यम से शासकीय विश्राम गृह के पास, काले खां चौक रेलटोली में किया गया ।

गाजे बाजे के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की अस्थाई तौर पर प्राण प्रतिष्ठा स्थापित की गई , पुर्व विधायक राजेंद्र जैन ने प्रभू श्री राम का विधिवत पूजन किया तथा पुष्प अर्पित कर आरती उतारी और प्रभु राम के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

यह सुहाने पल और दिव्य पल थे इस दौरान एक ही नारा , एक ही नाम .. जय श्री राम.. जय श्री राम काजयघोष करते हुए राम भक्तों के बीच लड्डू बांटे गए।

Advertisement

पूजा अर्चना पक्षचात काले खां चौक से भव्य रैली निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए सिविल लाइन के हनुमान चौक परिसर पहुंची पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने शहर के सियाराम मंदिर, जगदम्बा धाम मंदिर, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर व विभिन्न स्थानों पर आरती पूजन में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में रामभक्त संगीतमय कार्यक्रम एवं भव्य आतिशबाजी में शामिल हुए तथा जय श्री राम का जयघोष किया।

इस आयोजन दौरान राजेंद्र जैन तथा निखिल जैन व मित्र परिवार व्दारा महाप्रसाद का वितरण भी किया गया ।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.