Published On : Tue, Apr 18th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया- जबलपुर नई स्पेशल पैसेंजर ट्रेन की मिली सौगात

नियमित ट्रेन सेवा को सांसद सुनील मेंढे ने दिखाई हरी झंडी , बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर यात्रियों में हर्ष
Advertisement

गोंदिया। गोंदिया से बालाघाट नैनपुर होते हुए जबलपुर के लिए सीधी ट्रेन सुविधा की बहुप्रतीक्षित मांग सांसद सुनील मेंढे की पहल पर सोमवार 17 अप्रैल को पूरी कर दी गई है । पश्चिम- मध्य रेलवे के बीच जबलपुर से गोंदिया ट्रेन नंबर 05715 /16 यह नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन प्रतिदिन शुरू की गई है।

इनॉग्रल पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का प्रथम आगमन सोमवार 17 अप्रैल शाम 5:30 बजे गोंदिया प्लेटफार्म पर हुआ इस अवसर पर सांसद सुनील मेंढे सहित जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं तथा आम जनता के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस मौके पर गोंदिया से जबलपुर के लिए रवाना हो रही पैसेंजर स्पेशल ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ नागपुर डिवीजन के DCM रवीश कुमार ,
ADRM एम .जगताप , भाजपा नेता दिनेश दादरीवाल , गजेंद्र फुंडे , संजय कुलकर्णी सहित रेलवे के अधिकारी , रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों की मौजूदगी में सांसद सुनील मेंढे ने हरी झंडी दिखाकर किया ।

Advertisement

बता दें कि यह स्पेशल ट्रेन जबलपुर के स्टेशन से प्रतिदिन 11:00 बजे छूटेगी जो नैनपुर 14:25 , बालाघाट 16: 23 और गोंदिया 17:30 बजे पहुंचेगी। उसी प्रकार गोंदिया से शाम 6:00 बजे निकलने के बाद बालाघाट 6: 50 में पहुंचेगी , नैनपुर से 8: 50 मिनट पर निकलने के बाद देर रात 12:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।


स्पेशल फास्ट पैसेंजर ट्रेन की सौगात मिलने पर विशेषतः गरीब तबके के यात्रियों को सहूलियत होगी।

इस ट्रेन से जबलपुर से महानगरों की ओर जाने वाली अन्य ट्रेनों की कनेक्टिविटी मिलने से रेल मुसाफिरों का सफर आसान और सुहाना होगा।

रवि आर्य

Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges