Published On : Fri, Sep 13th, 2019

गोंदिया: किसी कांग्रेसी नेता के पार्टी छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता

Advertisement

गोंदिया: निष्ठावान कार्यकर्ता, कांग्रेस में बने रहेंगे

गोंदिया जिले का एक बड़ा कांग्रेसी नेता निज स्वार्थ पूर्ति के खातिर अपना तथा अपने बच्चों का राजनीतिक भविष्य संवारने के लिए भाजपा का दुपट्टा धारण करने का फैसला कर चुका है।

चुनावी वैतरणी पार करने के लिए अब इस कांग्रेसी नेता के इर्द-गिर्द घूमने वाले उनके सिपहसालारों ने जिले के महत्वपूर्ण पदों पर विराजमान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हृदय परिवर्तन करना भी शुरू कर दिया है.

निष्ठावानों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व जिलाअध्यक्ष को लिखा पत्र

Advertisement

गोंदिया जिले की राजनीति में असमंजस की स्थिति के मुद्देनजर जिला कांग्रेस के कुछ निष्ठावान पदाधिकारियों ने इस संदर्भ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम ( बाबा ) कटरे को तत्काल मीटिंग बुलाने हेतु लिखित पत्र सादर किया जिसकी सूचना महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोरात को दी गई जिसके बाद शुक्रवार 13 सितंबर को एक इमरजेंसी बैठक का आयोजन किया , उपस्थितों ने अपने विचार रखते कहा – जिले में कांग्रेस के सामान्य और वफादार पदाधिकारी असमंजस की स्थिति में हैं दूसरी ओर नेता के करीबी और खासम खास जिला कांग्रेस के पदाधिकारी फोन पर और व्यक्तिगत रूप से कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं।

कांग्रेस का साधारण कार्यकर्ता आज भी कांग्रेस के साथ है जबकि पार्टी के कुछ नेता ओर पदाधिकारी भ्रम और अनिश्चितता के माहौल में है, क्योंकि वे अपनी पार्टी को बदलने के लिए कार्यकर्ताओं को गुमराह कर रहे हैं लिहाजा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया गया कि वे बिना किसी दबाव और अनिश्चितता के पार्टी के साथ खड़े रहें चूंकि किसी के पार्टी छोड़ने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ता इसलिए कार्यकर्ताओं को निष्ठावान बने रहना चाहिए ?

आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एड. के.आर शेंडे , महाराष्ट्र कांग्रेस सचिव- विनोद जैन , राज्य सचिव – योगेंद्र भगत , राज्य सचिव – अमर वराडे , जिला सेवा दल के अध्यक्ष पन्नालाल सहारे , राज्य प्रतिनिधि -पृथ्वीपालसिंग गुलाटी , जिला कांग्रेस प्रवक्ता – अनिलकुमार गौतम , जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष -विशाल शेंडे, पूर्व प्रदेश महासचिव- विजय बहेकार , पंचायत समिति सदस्य- योगराज उपराड़े , जिला कांग्रेस प्रतिनिधि- पृथ्वीराज चौहान , जिला उपाध्यक्ष -पी.जी कटरे , गोरेगांव तहसील अध्यक्ष – देवेंद्र राहंगडाले , पंचायत समिति सदस्य -ओमप्रकाश भक्तवर्ती आदि उपस्थित थे।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.