Published On : Fri, Dec 15th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: अमेरिका में भारतवंशी ” शीतल ” के सिर सजा ताज़

अमेरिका के अटलांटा में आयोजित मिसेज इंडिया एलीट यूएसए-2023 कॉन्टेस्ट में गोंदिया निवासी शीतल डोये भोंसले ने फर्स्ट रनर अप का खिताब जीता
Advertisement

गोंदिया। अमेरिका के अटलांटा में हुई मिसेज इंडिया एलीट यूएसए 2023 प्रतियोगिता में भारतीय मूल की महाराष्ट्र राज्य की गोंदिया निवासी शीतल डोये भोंसले ने सौंदर्य प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप का खिताब जीता है।

बता दें कि भारत के बाहर चलने वाली बेहतरीन ब्यूटी प्रतियोगिता के तौर पर अटलांटा की इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट को देखा जाता है जिसमें पारंपरिक वेशभूषा , बुद्धिमत्ता और सौंदर्य के आधार पर प्रतिभागियों को अंक दिए जाते हैं।

अटलांटा के इस सालाना ब्यूटी कॉन्टेस्ट में अमेरिका के 25 से अधिक राज्यों से 29 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिसमें गोंदिया निवासी राजेंद्र तथा सीमा डोये की सुपुत्री शितल अमित भोसले ने मिसेस भारत एलीट अमेरिका के प्रथम रनर अप का खिताब जीता है जिस पर शीतल के गोंदिया निवासी माता-पिता और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है।

Advertisement

शीतल , महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल बनने की चाह रखती है वह कई तरह के सामाजिक और महिला सशक्तिकरण के हितों के लिए हमेशा काम करने के लिए तत्पर रहती है। अटलांटा की यह प्रतियोगिता ” माय ड्रिम ब्युटी अमेरिका ” संस्था द्वारा आयोजित की गई थी।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.