Published On : Sun, May 24th, 2020

गोंदिया में कोरोना ढ़ा रहा सितम: आंकड़ा 44 पार

Advertisement

रविवार 24 मई को मिले 4 नए मरीज

गोंदिया : कोरोना वायरस को गोंदिया जिले में आए चंद दिन ही होने को है लेकिन अब तक इस तबाही से बचने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा ? और जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में तारीख- दर- तारीख इजाफा होता जा रहा है ।

आज रविवार 24 मई की शाम 7 बजे तक 4 और नए मरीज सामने आए हैं जिससे आंकड़ा अब 44 पर पहुंच चुका है।

गोंदिया जिला शल्य चिकित्सक डॉ. हिम्मत मेश्राम की ओर से जानकारी देते बताया गया है कि, 19 मई को 2 पॉजिटिव के मामले सामने आए, 21 मई को 27 पॉजिटिव , 22 मई को 10 तथा आज 24 मई रविवार के शाम 7 बजे तक 4 नए मरीज मिले है, जिसके बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 44 तक पहुंच गई है इनमें से एक युवक 10 अप्रैल को ठीक होकर घर लौट चुका है तथा 43 रोगियों में सक्रिय कोरोना है।

Advertisement

नागपुर के परीक्षण प्रयोगशाला में टेस्टिंग के लिए अब तक जिले से 688 व्यक्तियों के गले के स्वैब नमूने भेजे गए है जिनमें 478 की रिपोर्ट अब तक नकारात्मक रही है और 24 मई शनिवार तक 156 परीक्षण रिपोर्ट प्रलंबित है, जबकि 10 मरीजों की रिपोर्ट अनिश्‍चित है।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी नागरिकों को जागरूक होने और अपने स्वंय के स्वाथ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वर्तमान में गोंदिया कोविड केयर सेंटर में 219, आमगांव में 8, अर्जुनी मोरगांव में 58, सड़क अर्जुनी में 70, नवेगांवबांध में 29, गोरेगांव में 11, देवरी में 2, संरडी तिरोड़ा में 18 तथा सरकारी मेडिकल कॉलेज में 3 इस तरह रात 8 बजे तक कुल 409 मरीजों को भर्ती किया गया है।

इसके अतिरिक्त चांदोरी के संस्थात्मक अलीगीकरण केंद्र में 14, लईटोला में 5, तिरोड़ा में 12 उपकेंद्र बिरसी में 7, डव्वा- 8, जलाराम लॉन गोंदिया में 4,छात्रावास देवरी में 7, उपकेंद्र घटेगांव में 6, राधाकृष्ण हाईस्कूल केशोरी में 42 सहित कुल 105 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है, एैसी जानकारी डॉ. हिम्मत मेश्राम की ओर से दी गई है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.