Published On : Mon, Nov 22nd, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: प्रेमी के हाथों करवाया पति का कत्ल!

Advertisement

अवैध संबंधों की परिणीति में युवक मौत की नींद सो गया

गोंदिया। दवनीवाड़ा थाना के तिरोड़ा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बघौली स्थित एक मकान में 35 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या में इस्तेमाल की गई टंग्या (कुल्हाड़ी ) को भी बरामद कर लिया है।

मृतक के भाई की शिकायत के बाद मृतक की पत्नी और उसके तथाकथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा धारा 302, 34 के तहत दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में परिवार की ओर से आरोप लगाया गया है कि अवैध संबंधों की परिणिति के चलते युवक मौत की नींद सो गया।

Advertisement

फिर्यादी प्रदीप बाबुलाल बघेले (23 रा. बघोली त. तिरोड़ा) ने अपनी दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि, उसका मौसेरा भाई- मुनेश्‍वर उर्फ मुन्ना सहेसराम पारधी यह शनिवार 20 नवंबर के रात अपने घर में सोया हुआ था।

मृतक की पत्नी ने फिर्यादी को रविवार 21 नवंबर के तड़के 3.30 बजे फोन करते हुए घर बुलाया जिसपर फिर्यादी यह अपनी मां के साथ मुनेश्‍वर के घर पहुंचा तो देखा कि, मुनेश्‍वर के सिर पर गंभीर जख्मों के निशान थे और वह लहूलूहान अवस्था में पड़ा था, तत्काल डॉक्टर को बुलाया गया जिसने प्राथमिक जांच में ही मुनेश्‍वर को मृत घोषित कर दिया।

फिर्यादी की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पत्नी का पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ प्रेमसंबंध थे, इसी बात को लेकर मृतक मुनेश्‍वर का विवाद भी चल रहा था तथा मृतक की पत्नी ने युवक के खिलाफ दवनीवाड़ा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करायी थी।

इसी प्रेम संबंध के चलते संदिग्ध आरोपी ने जान लेने के उद्देश्य से नींद में सो रहे मुनेश्‍वर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।
संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है बहरहाल मामले की जांच दवनीवाड़ा थाना प्रभारी प्रतापराव भोंसले कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.