Published On : Mon, Nov 8th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: नक्सलियों के गढ़ से भारी मात्रा में हथियार- विस्फोटक बरामद

Advertisement

सुरक्षाबलों को टारगेट करने के लिए छुपा रखा था तबाही का सामान

गोंदिया: जिले में जहां नक्सलियों की सक्रियता बढ़ने लगी है , वहीं पुलिस भी उनके मंसूबों को नाकाम करने में जुटी है। जिले के सालेकसा थाना क्षेत्र के सशस्त्र दुरक्षेत्र दर्रेकसा जंगल परिसर में नक्सल सेल गोंदिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में छुपाए गए विस्फोटक बरामद कर नक्सलियों के नापाक इरादों को नाकामयाब कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई। नक्सलियों द्वारा बड़ी वारदात के उद्देश्य से यह विस्फोटक छुपाया गया था। दरअसल 7 नवंबर रविवार को नक्सल सेल गोंदिया को इस बात कि गोपनीय पुख्ता जानकारी मिली कि, पुलिस पार्टी पर हमला करने अथवा सुरक्षा बलों की जान लेने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा विस्फोटक सामग्री जंगल परिसर में छुपाकर रखी गई है।

सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और तत्काल एक्शन लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी जालीदंर नालकुल के मार्गदर्शन में नक्सल सेल गोंदिया के पो नि. तायडे व टीम, सी-60 गोंदिया व सालेकसा कमांडो पथक, बीडीडीएस पथक की टीम ने सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर गड़माता पहाड़ी- बेवारटोला डैंम के निकट जंगल परिसर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Advertisement

जिलेटिन छड़ , इलेक्ट्रिक डेटोनेटर , राइफल , पिस्टल, विस्फोटक मिले

अभियान के दौरान अतिसंवेदनशील गड़माता पहाड़ी क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में कुछ साहित्य दिखायी दिया जिसपर बीडीडीएस पथक व श्‍वान की मदद से इलाके का बारिकी से निरीक्षण करते हुए नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखी गई सामग्री को बाहर निकाला गया जिसमें हरे लाल रंग के 2 कोर फेडिबल इलेक्ट्रिक वायर लगभग 80 फीट, 1 बैटरी, 8 जिलेटीन छड़, 11 वायर सहित इलेक्ट्रिक डिटोनेटर, 3 नॉन इलेक्ट्रिक डिटोनेटर, 2 प्रिटेंड सर्किट बोर्ड, 2 चाकू, 7.62 एमएम के 5 राऊंड (एसएलआर) गावठी बंदूक के 2 राऊंड, 7.62 एमएम के 11 राऊंड (एकेएम रायफल), दवाईंयो का डिब्बा, 700 ग्राम हरे रंग का विस्फोटक पाऊडर, पिस्टल जैसे दिखने वाला 2 अग्नेशस्त्र (मैगजीन सहित), 2 देशी कट्टे, 20 लिटर क्षमता का एक स्टिल ड्रम तथा नक्सलियों के गणवेश आदि सामग्री पायी गई।

उक्त साहित्य जब्त करते हुए इस संदर्भ में सालेकसा थाने में धारा 307, 120, सहकलम 13, 18, 20, 23 युएपीए सहकलम 4, 5 भारतीय विस्फोटक पदार्थ कायदा सहकलम 3, 25 भारतीय हथियार कायदा के तहत नक्सलियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आगे की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी जालींदर नालकुल कर रहे है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.