Published On : Wed, Mar 30th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: घर-घर विराजे इष्टदेव झूलेलालजी

Advertisement

748 घरों में स्वागत, आयोजन की भव्यता , 5 दिन होगी आराधना

गोंदिया । 5 दिवसीय झूलेलालजी के पर्व का शुभारंभ सोमवार 29 मार्च से हो चुका है, इष्टदेव झूलेलालजी का चेट्रीचंड्र महोत्सव इस वर्ष 2 अप्रैल को बड़े ही श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया जाएगा जिसे लेकर समाजजनों में खासा उत्साह है।

गणेश पर्व की तर्ज पर भगवान झूलेलाल जी के प्रतिमा की स्थापना सिंधी समाज के लोगों द्वारा घर-घर की गई है, आयोजन का मुख्य उद्देश्य सिंधी संस्कृति व धर्म का प्रचार तथा युवा पीढ़ी को समाज के तीज त्यौहार और पर्व से जोड़ना तथा सामाजिक एकता स्थापित करना है।

विशेष उल्लेखनीय की सिंधी जनरल पंचायत व क्षेत्रीय पंचायतों के नेतृत्व में झूलेलाल जयंती उत्सव की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है तथा पिछले एक महीने से मिट्टी की मूर्तियों का निर्माण गोंदिया के कारिगरों द्वारा किया जा रहा था।

Advertisement

मूर्ति स्थापना हेतु पंजीयन लगभग 1000 समाज बंधुओं ने कराया। बाबा गुरमुखदास सेवा समिति के सेवादार मनीष वाधवानी ने नागपुर टुडे को जानकारी देते बताया- गोंदिया शहर में घर-घर पूजन हेतु भगवान झूलेलालजी की 748 प्रतिमाएं श्रद्धालुओं को लाल कपड़ा , नारियल ,पखर , जनेऊ , आरती पुस्तिका के साथ प्रदान की गई है , अनेक श्रद्धालु बैंड बाजों के साथ प्रतिमा स्थापना हेतु पहुंचे।

गोंदिया के अलावा आसपास के शहरों- बालाघाट में 108, नैनपुर में 48, तिरोड़ा में 53 प्रतिमाएं स्थापना व पूजन हेतु गोंदिया से भेजी गई है।
इको फ्रेंडली गणेश विसर्जन की तर्ज पर स्थानीय सिंधी स्कूल ग्राउंड पर रविवार 3 अप्रैल को सिंधु फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा इको फ्रेंडली मूर्ति विसर्जन का आयोजन भी किया गया है।

शंकर चौक पर वरुण देवता झूलेलालजी की विशाल प्रतिमा स्थापित

बाबा गुरमुखदास सेवा समिति द्वारा सिंधी कॉलोनी के शंकर चौक पर वरुण देवता झूलेलालजी की विशाल प्रतिमा विधिवत पूजा, अभिषेक के साथ मंगलवार को स्थापित की गई, विशेष अभिषेक पूजन का कार्य पंडित विक्की महाराज द्वारा संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर प्रभाग के पूर्व नगरसेवक तथा शिवसेना शहर प्रमुख लोकेश (कल्लू ) यादव , मनीष वाधवानी , समाजसेवी आनंदराम खटवानी , धर्मदास चावला , पहलाज वरंदानी, मोटूमल चुगवानी, नीरज संगतानी , राकेश वलेचा, विक्की तोलानी , सुरेश भोजवानी, अक्की सचदेव, योगेश मूलचंदानी, राम वाधवानी, भारत टेवानी, हितेश बजाज, पंकज टेवानी, पवन जिवंजा, बब्बू बजाज आदि सहित जय झूलेलाल महिला समिति की टीम, बाबा गुरमुदास महिला समिति की सेवादार, सख्खर पंचायत महिला समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण तथा यस ग्रुप महिला समिति ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।

29 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने वाले इस उत्सव में शंकर चौक की प्रतिमा चेट्रीचंड्र के भव्य जुलूस में शामिल होगी जिसका विधिवत विसर्जन, अखंड ज्योति विसर्जन कार्यक्रम के साथ किया जाएगा तथा घरों में स्थापित की गई 748 प्रतिमाओं का विसर्जन 3 अप्रैल रविवार को होगा।
कार्यक्रम के सफलतार्थ पूज्य सिंधी जनरल पंचायत , क्षेत्रीय पंचायतें व सिंधी समाज की विभिन्न सेवाभावी संस्थाएं प्रयासरत है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.