Published On : Thu, Oct 5th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: हनी ट्रैप,अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, मामला दर्ज

इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर वीडियो कॉल के जरिए बना लिया न्यूड वीडियो , पीड़ित कारोबारी युवक से 2 लाख 22 हजार 600 रूपए ऐंठे
Advertisement

गोंदिया। खूबसूरत महिलाओं की आईडी ( प्रोफाइल ) बनाकर इंस्टाग्राम पर मोबाइल नंबर डालकर युवकों से दोस्ती कर बातचीत के दौरान अश्लील चैट करते हुए उनका नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग द्वारा धमका कर रुपए ऐंठने का गोंदिया में बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है ।
जहां एक कारोबारी युवक का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया गया इसके बाद कारोबारी को तीन अलग-अलग पार्ट में बनाया गया न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक फर्जी पुलिसकर्मी और युटुबर ने पैसों की मांग शुरू कर दी तथा कारोबारी से 2 लाख 22 हजार 600 रुपए लूट लिए जिस पर अब पीड़ित कारोबारी युवक ने परप्रांतीय ठगबाजों के खिलाफ शहर थाने में धारा 420 , 507 , 34 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम ( आईटी एक्ट ) की धारा 66 ( डी ) के तहत मामला दर्ज कराया है ।

साइबर सेल की मदद से आरोपियों का ठिकाना कोलकाता के रुप में सामने आया है जिस पर ठगबाजों की तलाश में पुलिस जुटी है।

आखिर क्या है पूरा मामला… ?

शिकायत में पीड़ित कारोबारी युवक ने बताया पिछले माह 12 सितंबर को वह इंस्टाग्राम पर था इसी दौरान एक खूबसूरत महिला की प्रोफाइल आईडी का दोस्ती हेतु नंबर नज़र आया उसने रिक्वेस्ट भेजी जो फ्रेंड रिक्वेस्ट 13 सितंबर को एक्सेप्ट हो गई।

Advertisement

दोनों ने एक दूसरे को पर्सनल मोबाइल नंबर दिए इसी दौरान 14 सितंबर की रात 10 से 11:00 बजे के बीच युवक अपने घर के कमरे में अकेला था तभी महिला ने व्हाट्सएप पर आने को कहा तत्पश्चात- क्या तुम मेरे साथ इंजॉय करोगे ? युवती पर भरोसा करते हुए करोबारी युवक तैयार हो गया , वीडियो कॉल दौरान लड़की ने अपने शरीर के कपड़े निकाल लिए फिर युवक को भी ऐसा करने हेतु कहा युवक ने भी कपड़े निकाले दोनों ने नग्न होकर वीडियो बनाया , जिस पर लड़की ने वीडियो कॉल कट करके बाद में फोन कॉल करके धमकी दी की 31 हजार रुपए भेजे नहीं तो निर्वस्त्र अवस्था का न्यूड वीडियो यूट्यूब पर वायरल कर दूंगी।

जिस पर युवक ने नजरअंदाज किया लेकिन 16 सितंबर को राम पांडे नामक व्यक्ति का कॉल आया , उसने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताते हुए कहा- तुम्हारे खिलाफ दिल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत आई है यह कहते वीडियो वायरल होने से बचाना है तो एक नंबर दिया , जिस पर बात करने को कहा।

पीड़ित युवक ने उस नंबर पर कॉल किया जो किसी संजय सिंह नामक व्यक्ति का था उसने खुद को यूट्यूब चैनल से संबंधित होने का हवाला देकर 36 हजार 900 ऑनलाइन डालने के लिए कहा।

पीड़ित युवक ने 36900 भेजे तो फिर से कॉल आया तुमने गलत कर दिया तुमने 36900 की रकम एक साथ भेज दी । तुमको 36 हजार अलग और 900 रूपए अलग भेजना था अब वैसा अलग-अलग करके भेजो ।

युवक के रकम भेजने पर उसे एक कंग्रॅजुलेशंस का मैसेज आया , तत्पश्चात अगले दिन फिर फोन आया कि तुम्हारे टोटल तीन न्यूड वीडियो हैं एक वीडियो डिलीट दिया गया है दो और हैं , क्या वह भी तुम हटाना चाहते हो ? तो 36 हजार 900 के दो और पेमेंट भेजो।

युवक ने वह भी भेज दिए अब पुलिसकर्मी ने खुद को इंस्पेक्टर बताने हुए पुलिस कार्रवाई से बचाना है तो 25000 रुपए के तीन ट्रांजैक्शन मुझे भी भेजो इस तरह उसने भी 75000 रूपए युवक से झटक लिए।

इस तरह 2 लाख 22 हजार 600 रुपए ऐठने के बाद भी लगातार और भी सेक्सटॉर्शन किया जाने लगा जिस पर कारोबारी युवक ने पुलिस की मदद ली।
मामले के आगे की जांच जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले के मार्गदर्शन में जिला साइबर सेल के अधिकारी और शहर थाना प्रभारी चंद्रकांत सूर्यवंशी कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.