Published On : Tue, Nov 25th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: ” अरे भाई ” ..वोट क्यों दें तुम्हें ? मुद्दे की बात ” जन संवाद ” कार्यक्रम आज

चुनावी दंगल LIVE: तैयार रहो… लोकतंत्र का सबसे ईमानदार इम्तिहान आज है "जनता पूछेगी, आज खुलेगा सच
Advertisement

गोंदिया। नगर परिषद चुनाव की गर्मी अब उबलने लगी है और आज पहली बार , शहर बोलेगा और नेता सुनेगा.. जो छिपा था , आज होगा उजागर ।
विभिन्न राजनीतिक दलों के नगर परिषद अध्यक्ष पद के 6 उम्मीदवारों से बिना स्क्रिप्ट… बिना भाषण .. बिना टालमटोल होगा जवाब- तलब और मतदाताओं के लिए है गोल्डन अवसर ।

मिशन- सही नगराध्यक्ष, सही भविष्य ”
आज मंगलवार 25 नवंबर शाम 3 बजे से गुरु नानक स्कूल ऑडिटोरियम (गांधी प्रतिमा के पास) में प्रेस ट्रस्ट ऑफ गोंदिया लेकर आ रहा है ऐसा मंच जिसका इंतज़ार हर मतदाता को था यहां होगी सीधी “मुद्दे की बात : जन संवाद”।
मन में गोंदिया नगर परिषद अध्यक्ष बनने की हसरत पाले हुए शहर के 6 दावेदार आज मंच पर एकसाथ मौजूद रहेंगे , जहां न पार्टी चलेगी, न प्रचार… सिर्फ जवाब।

विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कशिश जायसवाल ( भाजपा ) डॉ माधुरी नासरे ( राकांपा- अजीत पवार गुट) , सचिन शेंडे ( कांग्रेस ) , डॉ. प्रशांत कटरे ( शिवसेना शिंदे गुट ) डॉ. अजय पडोले ( बसपा ) उमेश दमाहे ( AAP) से उपस्थित जनता और पत्रकार पूछेंगे सीधे बेबाक सवाल “वादा कितना और काम कितना ? और उम्मीदवार देंगे सीधा जवाब।

आज पता चलेगा- कौन सिर्फ पोस्टर और प्रचार का नेता है

Advertisement


सही मायने में आज पता चलेगा- कौन सिर्फ पोस्टर और प्रचार का नेता है ?और कौन सच में चुनाव नहीं , गोंदिया की तस्वीर बदलने आया है ?

2 दिसंबर को मतदान है…
और आज जनता के सामने होंगे वे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जो कल शहर की दिशा तय करेंगे।
आज का यह मंच मतदाताओं को यह समझने का मौका देगा- कौन उम्मीदवार सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करता है ? और कौन पास लेकर आया है असली वीज़न, प्लान और हिम्मत ? इस कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को चुनाव से पहले सच जानने का मौका मिलेगा।
प्रबुद्ध नागरिकों के लिए गुरु नानक स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में बैठने की उचित व्यवस्था की गई है।
जो नहीं पहुंच पाएंगे, वे इसे यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाइव देख पाएंगे।
(लिंक कार्यक्रम से पहले जारी होगा )
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु
प्रेस ट्रस्ट का गोंदिया के अध्यक्ष- अपूर्व मेठी, रवि आर्य, जयंत शुक्ला, अंकुश गुंडावार, आशीष वर्मा, जावेद खान, कपिल केकत, नरेश राहिले, मुकेश शर्मा, रविंद्र तुरकर, संजय बापट, दीपक जोशी, योगेश राउत, राहुल जोशी, मनोज ताजने सहित ” टीम बेटर गोंदिया ” भी सहकार्य कर रही है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.