Published On : Sat, Jun 14th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया बना अवैध हथियारों का गढ़ , देसी कट्टा लेकर घूमते युवक को पुलिस ने पकड़ा

Advertisement

गोंदिया। अवैध हथियारों का गढ़ बन चुके गोंदिया जिले में देशी कट्टा लेकर घूम रहे एक युवक को रावणवाड़ी पुलिस ने धरदबोचा है।

गोपनीय जानकारी मिलने पर उक्त कार्रवाई 14 जून शनिवार को मंगरूटोला (लंबाटोला) से पांजरा की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर की गई है। उक्त युवक के पास मौजुद सफेद रंग की पॉलिथीन में देशी कट्टा पाया गया।

दरअसल रावणवाड़ी पुलिस जब सूचना के आधार पर मंगरूटोला से पांजरा जाने वाले मार्ग पर पहुंची तो एक युवक सफेद रंग का थैला लेकर घुमते हुए मिला। संदेह के आधार पर जब युवक को रोकते हुए थैले की तलाशी ली गई तो लोहे का पिस्तल के जैसा दिखने वाला देशी कट्टा (अग्नीशस्त्र) पाया गया।

लोहे के हैंडल और सामने लोहे की बैरल (टयूब) और 2 ट्रिगर वाले इस लोहे के कट्टे का मूल्य 15 हजार रुपये आंका गया है।

Advertisement

अधिक पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम राजु हिरालाल मेश्राम (42 रा. मंगरूटोला त. गोंदिया) बताया। उक्त कट्टा उसने कहा से लाया है? इस बारे में जब उससे पूछताछ की गई तो वह समाधानकारक जवाब नहीं दे पाया।
आरोपी के पास से देशी कट्टा जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस प्रकरण में आरोपी के खिलाफ रावणवाड़ी थाने में अ.क्र. 282/25 की धारा 3, 25 भारतीय हथियार कायदा के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक नावकार कर रहे है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बनकर के मार्गदर्शन में रावणवाड़ी थाना पुलिस निरीक्षक वैभव पवार, पुलिस उपनिरीक्षक पूजा जाधव, जगत बर्वे, गिरीष पांडे, सुशील मल्लेवार, बुराडे, लेकुरवाडे, खरबड़े आदि द्वारा की गई।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.