Published On : Sat, Mar 19th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: ट्रक में छिपाकर नागपुर भेजा जा रहा 40 लाख का गुटखा और सुगंधित तंबाकू बरामद

Advertisement

पुलिस ने हाईवे पर ट्रेप लगाकर पकड़ा जखीरा

गोंदिया। महाराष्ट्र में सुगंधित तम्बाकू, गुटखा व पान मसाले के उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध है लेकिन इसे प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया गया है, जिसके चलते महाराष्ट्र में पड़ोसी राज्यों से तम्बाकूजन्य पदार्थों की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है, इतना ही नहीं पानठेला, किराना दुकान आदि में चोरी-छुपे तम्बाकू जन्य पदार्थों की बिक्री की जा रही है।

गौरतलब है कि , जिले में बढ़ती लूट व चोरी जैसी घटनाओं के रोकथाम हेतु डुग्गीपार पुलिस ने रात्रि दरमियान हाईवे रोड पर गश्त में जुटी थी, इसी दौरान खबरी से पुलिस को यह गुप्त जानकारी मिली कि, सुंगधित तम्बाकू की एक खेप नागपुर की ओर जा रही है और फिलहाल यह ट्रक जिले में दाखिल हुआ है जो कोहमारा चौक पर खड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल एक्शन में आ गई और कोहमारा चौक की ओर टीम रवाना हुई जहां उक्त ट्रक संदिग्ध स्थिति में हाईवे पर खड़ा था।
ट्रक क्र. एमएच 40/सी.डी. 8910 के चालक से जब पूछताछ की गई तो वह समाधान कारक जवाब नहीं दे सका, लिहाजा उक्त ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक के भीतर 10 बोरों में भरे 90 ग्राम के पान मसाला (पान पराग) के 3 हजार पैकेट, 30 बोरों में सुगंधित तम्बाकू (मजा 108) के 1200 टीन, 20 बोरों में सुंगधित तम्बाकू (इगल) के 800 पैकेट, 18 बोरों में रिमझिम के 1000 ग्राम के 720 पैकेट, 10 बोरों में 500 ग्राम के 160 टीन, बागबान के 320 टीन इस तरह कुल 25 लाख 67 हजार 580 रूपये का माल पाया गया। डुग्गीपार पुलिस ने 25 लाख मूल्य का तम्बाकू तथा 15 लाख का ट्रक इस तरह कुल 40 लाख 67 हजार 580 रूपये का माल कब्जे में लेकर इसकी जानकारी खाद्य व औषधीय प्रशासन विभाग को दी है।

Advertisement

बहरहाल इस संदर्भ में आरोपी गौरव (34), मेहुल (दोनों रहवासी नागपुर) के विरूद्ध अ.क्र. 52/2022 की धारा 188, 272, 273, 328, सहकलम 3, 26 (2) (ड ) झेड झेड, वी, 26 (2) (र्ळीं), 27 (3)(ई) अन्न सुरक्षा व मानक अधिनियम 2006 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी संकेत देवलेकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सचिन वांगड़े, सउपनि, व्यकंट नागपुर, पो.ना, जगदीश मेश्राम व रमेश हलामी आदि ने की।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.