Published On : Mon, Apr 21st, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: दूल्हे की बग्घी का ब्रेक फेल , राहगीरों को कुचला , मची भगदड़

देर रात घटा हादसा ड्राइवर फरार , एक महिला की मौके पर मौत , दूजी गंभीर
Advertisement

गोंदिया। दूल्हा पक्ष के रिश्तेदारों को ग्राम तिरखेड़ी से लोहारा लेकर आ रही एक बग्घी का ब्रेक फेल हो गया , अनियंत्रित बग्घी क्रमांक MP/48- D- 0366 के चालक ने लोहारा के कृष्ण मंदिर चौक के पास खड़ी 2 राहगीर महिलाओं को कुचल दिया इससे मौके पर भगदड़ मच गई बग्घी का ड्राइवर सामूहिक पंचायती पिटाई के डर से भाग खड़ा हुआ ।

लोगों ने बग्घी के नीचे दबी दो महिलाओं को बाहर निकाला लेकिन एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरी गंभीर जख्मी महिला को सालेकसा के उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया स्थिति चिंताजनक होने पर उसे उपचार हेतु रेफर किया गया है।

पुलिस ने किया बग्घी वाहन ज़ब्त , फरार ड्राइवर की तलाश शुरू
घटना के संदर्भ में नागपुर टुडे को जानकारी देते हैं सालेकसा पुलिस ने बताया-उक्त हृदय विदारक घटना 20 अप्रैल रात 9:00 बजे सालेकसा तहसील के ग्राम लोहारा के कृष्ण मंदिर चौक समीप घटित हुई। पुलिस टीम ने बग्घी वाहन जब्त कर लिया है हादसे के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ब्रेक फेल होने के चलते चालक का तेज रफ्तार वाहन पर से नियंत्रण खो देने के बाद यह हादसा घटित हुआ है।

Advertisement

इस सड़क दुर्घटना में राहगीर महिला गोपीका भाऊलाल ढ़ोमने ( 70 निवासी गोंडमोहाड़ी तहसील तिरोडा) की मौके पर मौत हो चुकी है जबकि वाहन के चपेट में आई कांताबाई टीकाराम भंडारी (60 ,निवासी ग्राम घोटी त. गोरेगांव) की हालत चिंता जनक है।
इस प्रकरण के संदर्भ में फरियादी प्रदीप भाऊलाल ढ़ोमने ( 54,निवासी गोंडमोहाड़ी तहसील तिरोड़ा) के शिकायत पर फरार वाहन चालक के खिलाफ सालेकसा र थाने में धारा 281 , 125 (अ) 106 (1) भारतीय न्याय संहिता का जुर्म दर्ज किया गया है , मामले के आगे की जांच पुलिस हवलदार गणेश सौंजाल कर रहे हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.