Published On : Mon, Dec 22nd, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: मतगणना का महासंग्राम , 12 प्रभागों के नतीजे घोषित

12 प्रभागों की 24 सीटों में , बीजेपी 11 , कांग्रेस 7 , NCP 3 , BSP 2 , ऊबाठा को मिली 1 सीट
Advertisement

गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद के 22 प्रभागों के 44 सीटों के लिए आज गोंदिया के पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह 10:00 बजे से मतगणना शुरू हुई अब तक 9 प्रभागों के 18 सीटों के परिणाम आ चुके हैं जिसमें भाजपा के खाते में 8 सीट तथा कांग्रेस के खाते में तीन सीट और एनसीपी के खाते में 3 सीट गई है , बहुजन समाज पार्टी के खाते में दो सीट गई है।

कुर्सी की जंग तेज , गोंदिया में वोटो की लड़ाई
प्रभाग क्रमांक एक की दोनों सीट कांग्रेस के खाते में गई है यहां अमर केवलदास रंगारी 832 वोटों से विजयी हुए हैं जबकि ज्योति राजु फुंडे ( कांग्रेस ) ने भी जीत दर्ज की है। प्रभाग क्रमांक 2 से नीति विनोद राय ( NCP अजीत गुट ) विजयी हुई है यहां से दूसरी सीट कांग्रेस के चंद्रकुमार आत्माराम चुटे ने रिकाउंटिंग वोटिंग में जीती है , हरि चौधरी को हार का सामना करना पड़ा है।

प्रभाग क्रमांक 3 मैं कमल खिला है तथा यहां की दोनों सीटें बीजेपी के खाते में गई है बीजेपी की संगीता सुनील देशमुख ने जीत दर्ज की है जबकि यहां से दूसरी सीट कैलाश राजाराम यादव ने जीती है।

प्रभाग क्रमांक 4 से एक सीट बीजेपी और एक सीट NCP ( अजीत गुट) के खाते में गई है , यहां से भाजपा की मथुला वारलु बिसेन ने जीत दर्ज की है जबकि एनसीपी से राज मनोज शुक्ला विजयी हुए हैं।

Advertisement

प्रभाग क्रमांक 5 की दोनों सीट बीजेपी के खाते में गई है यहां से सीमा धर्मेंद्र अग्रवाल और शिशिर उदय बिसेन विजयी हुए हैं।

प्रभाग क्रमांक 6 की भी दोनों सीट बीजेपी के खाते में गई यहां से सरिता शिवराम मेश्राम (कुलकर्णी ) तथा अजय लक्ष्मण सिंह यादव विजयी हुए हैं ।

प्रभाग क्रमांक 7 से भाजपा के शिवकुमार शंकरलाल शर्मा की जीत हुई है , कल्पना ओमकार बांसोड (NCP अजीत गुट ) की जीत हुई है।

प्रभाग क्रमांक 8 से दोनों सीट बीएसपी ने जीत ली है , स्नेहा उत्तमदास गडपायले और सुनील रघुनाथ भरने यहां से विजयी हुए हैं।
प्रभाग क्रमांक 9 से एक सीट बीजेपी और एक सीट उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने जीत ली है , यहां से पंकज सुंदरलाल यादव तथा BJP से निहारिका रविंद्र पारधी ने जीत दर्ज की है ।

प्रभाग क्रमांक 10 से सुनील भालेराव (कांग्रेस) तथा संध्या उत्तम यादव ( कांग्रेस ) ने जीत दर्ज की है।
प्रभाग क्रमांक 11 से रिकाउंटिंग में बीजेपी ने जीत दर्ज की है , अभय कुंजबिहारी अग्रवाल तथा नेहा विजय कुमार यादव ने जीत दर्ज की है।
प्रभाग क्रमांक 12 से रूपेश नशीने ( कांग्रेस ) ने संगीता अशोक गप्पू गुप्ता ( कांग्रेस ) ने जीत दर्ज की है ।

अध्यक्ष पद : मतगणना जारी , कांग्रेस लीड में

गोंदिया नगर अध्यक्ष चुनाव को लेकर भी मतगणना जारी है तथा यहां चौथे राउंड के बाद 2 वोट से भाजपा उम्मीदवार कशिश जायसवाल यह सचिन शेंडे ( कांग्रेस ) 1500 वोट से पीछे चल रहे हैं। चौथे राउंड की काउंटिंग तक सचिन शेंडे को 6660 वोट प्राप्त हो चुके हैं।

गोरेगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीट तेजराम बिसने ( कांग्रेस ) ने जीत ली है , उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अजय कुमार कोठेवार को मामूली अंतर से पराजित किया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.