Published On : Thu, May 28th, 2015

गोंदिया : रिश्वत लेते ग्रामसेवक गिरफ्तार

Advertisement


Sanjaykumar Sable
गोंदिया।
तिरोड़ा तहसील के भिवापुर के ग्रामसेवक संजयकुमार कुंवरलाल साबले (30) को एसीबी ने 4 हजार रु. की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ धरदबोचा. यह कार्रवाई 27 मई को एसीबी के उपअधीक्षक दीनकर ठोसरे, निरीक्षक प्रमोद घोंगे, शिवचरण पेठे, सहायक फौजदार दिवाकर भदाड़े और अन्यों ने की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता एक मजदूर है और उसका वर्ष 2014 में शासकीय योजना के तहत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थी के रूप में चयन किया गया था. शासन से उसे 12 हजार रु. मंजूर किए गए थे. इस राशि का धनादेश ग्रामसेवक संजय साबले को प्राप्त हुआ था. यह धनादेश सौंपने के लिए ग्रामसेवक ने लाभार्थी को 4 हजार रु. रिश्वत देने की मांग की. जहां शिकायतकर्ता ने एसीबी में शिकायत दर्ज कर दी.

शिकायत के आधार पर 27 मई को भिवापुर पंचायत के कार्यालय में ग्रामसेवक साबले को 4 हजार रु. रिश्वत की मांग करते और रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ धर दबोचा. इस मामले की शिकायत तिरोड़ा पुलिस थाने में की गई. पुलिस ने भ्रष्टाचार प्रतिबंधक कानून 1988 के तहत मामला दर्ज किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.