Published On : Thu, Apr 16th, 2020

गोंदिया: अलविदा पापा.. 5 बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कंधा

Advertisement

सारी परंपराएं तोड़ , दी मुखाग्नि

गोंदिया : लाकडाउन के बीच गोंदिया से सटे ग्राम कटंगी में सारी परंपराओं को तोड़ते हुए आज पांच बेटियों ने अपने पिता की अर्थी को कंधा देकर ना केवल मोक्षधाम पहुंचाया बल्कि मुखाग्नि देकर पुत्र का दायित्व भी निभाया । श्मशान घाट में यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थी ।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वाकया कुछ यूं है कि गोंदिया से सटे तहसील के ग्राम कटंगी निवासी सेवानिवृत्त हेडमास्टर लोकचंद्र यादव का आज गुरुवार 16 अप्रैल तड़के 3 बजे निधन हो गया।

चूंकि सेवानिवृत्त हेड मास्टर का कोई बेटा नहीं है तथा उन्हें 6 बेटियां हैं और एक बेटी छत्तीसगढ़ के भिलाई में रहती है जो लाकडाउन की वजह से अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी ऐसे में सवाल उठा कि अंतिम संस्कार के रस्में में कौन पूरी करेगा ?

Advertisement

बेटियों को अपने पिता से इतनी मोहब्बत थी कि उन्होंने खुद पिता की अर्थी को कंधा देकर ना सिर्फ मोक्षधाम पहुंचाया बल्कि सारी हिंदू परंपरा की रस्में पूरी कर मुखाग्नि भी दी और समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया।

पिता के निधन के बाद पांच बेटियों ने दुखों के पहाड़ के बीच धैर्य रखते हुए, अंतिम संस्कार की सारी रस्में पूरी की ।

इस अवसर पर श्मशान घाट में परिवार के सदस्यों सहित अखिलेश सेठ, राजा पिल्लेवार , प्रेम नागपुरे, ओम फुंडे, मुन्ना यादव, संतोष सौतकर, विनोद अहीर, आदि भी मौजूद थे।

रवि आर्य

Advertisement
रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha #Amravati

रामरक्षा पाठ को लेकर BJP vs Uddhav ठाकरे आमने-सामने #UddhavThackeray #BJP #RamRaksha...

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

Nagpur Murder Case: सुपारी किलिंग में बड़ा खुलासा #NagpurNews #MurderCase #SupariKilling #CrimeNews

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

संगम चॉल में हंगामा, पुलिस से हाथापाई #NagpurNews #CrimeNews #PoliceAction #KnifeAttack #newsupdate

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

समृद्धि महामार्ग पर दर्दनाक हादसा! #NagpurNews #SamruddhiMahamarg #RoadAccident #AccidentNews #news

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews #nagpurnews

एक ही बैंक में खोले 14 बैंक अकाउंट #vidarbhanews #nagpur #crimenews #maharashtranews...

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

महिला के विरोध पर ड्राइवर का गुस्सा! #NagpurNews #Crime #PoliceAction #ViralNews #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges