Published On : Sat, Dec 3rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: खुशखबरी ! आ रही है ‘ वंदे भारत ‘ ट्रेन

Advertisement

रेलवे बोर्ड से मिली स्वीकृति , बिलासपुर से नागपुर के बीच रूट हुआ तय

गोंदिया: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन को एक वंदे भारत ट्रेन मिल गई है इसके साथ ही रूट भी तय हो गया है यह ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के बीच चलेगी , रेलवे बोर्ड से इसकी स्वीकृति मिल गई है।

इसके आगमन और प्रस्थान का टाइम टेबल भी लगभग निर्धारित कर लिया गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बस हरी झंडी मिलने के साथ ही नई पीढ़ी की वंदे भारत ट्रेन संभवतः जल्द ही दौड़ने लगेगी।आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन के परिचालन को लेकर जोन व मंडल के रेल अफसरों के निरीक्षण का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को परिचालन , मैकेनिकल , विद्युत व कमर्शियल विभाग के अधिकारी कोचिंग डिपो का जायजा लेते रहे। बिना लोकोमोटिव इंजन के ट्रैक पर दौड़ने वाली इस ट्रेन के 2 रैक की मरम्मत के लिए बिलासपुर में सेटअप तैयार होगा , संभवत नया डिपो यही बनेगा इसके लिए तैयारियां भी चल रही है।

Advertisement

वंदे भारत ट्रेन की क्षमता 1, 128 यात्रियों की है तथा इस ट्रेन को देश में ही विकसित किया गया है।

ट्रेन की सीटें बेहद आरामदायक हैं तथा इसका स्टॉपेज बिलासपुर , रायपुर , दुर्ग , गोंदिया से नागपुर के बीच होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे टाइम टेबल के मुताबिक सुबह 6:45 बजे ट्रेन बिलासपुर से प्रस्थान करेगी तथा रायपुर 8:06 बजे पहुंचेगी यह ट्रेन 8:47 बजे दुर्ग पहुंचेगी और इसका गोंदिया आगमन 10:30 बजे होगा जो 10:32 बजे प्रस्थान करेगी और 12:15 बजे नागपुर पहुंचेगी तथा नागपुर से वापसी हेतु यह ट्रेन 14:05 बजे बिलासपुर के लिए निकलेगी।

इन स्टेशनों के बीच ट्रैक पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह ट्रेन आने वाले बस कुछ वक्त में ही चलेगी बता दें कि नागपुर से दुर्ग के बीच इस गति से ट्रेन चलाने की स्वीकृति मिल चुकी है लेकिन अभी सेफ्टी कमिश्नर की हरी झंडी मिलने के बाद ही 130 की रफ्तार से यह ट्रेन दौड़ेगी।
जीपीएस यात्री सूचना प्रणाली पर आधारित इस वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को लेकर यात्री बेसब्री से प्रतीक्षा आए थे जो इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने जा रही है जिसे लेकर यात्रियों में खुशी की लहर है।

बताया जा रहा है कि ट्रेन की रैक दिल्ली में तैयार है जिसे लाने के लिए एक टीम जल्द ही रवाना होगी।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.