Published On : Thu, Jun 24th, 2021

गोंदिया: जंगल में युवती की गला रेतकर हत्या

Advertisement

शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस , अज्ञात पर मर्डर का केस दर्ज

गोंदिया: देवरी तहसील के चिचगड़ थाना अंतर्गत आने वाले ढासगड़ के जंगल परिसर में 23 जून बुधवार की सुबह 20 वर्षीय एक अज्ञात युवती की लाश मिलने की खबर लगते ही सनसनी फैल गई तथा मोहाड़ी और आसपास के गांव की भीड़ जुट गई।

पुलिस पाटिल की ओर से मिली जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची ।

शव को देखने पर पता चला कि किसी धारदार शस्त्र से हत्या गला रेतकर की गई है और लाश को सड़क से 25 फीट अंदर जंगल में फेंक दिया गया।

Advertisement

ग्रामीणों के मुताबिक जिस स्थान पर लाश मिली है उस रास्ते रात में कोई आता जाता भी नहीं है।

घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पुलिस को मौका- ए-वारदात से एक जोड़ी जूता और कुछ अन्य सामान मिले , पुलिस में सामानों को कब्जे में ले लिया।

मृतका की उम्र 20 से 22 वर्ष के आसपास है युवती शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है , मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए चिचगड़ अस्पताल भेजा गया है।

आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने योजना पहले से तैयार कर ली होगी तथा वारदात को अंजाम देने हेतु इस सुने जंगल इलाके को चुना।

घटनास्थल का मुआयना करने जिले के आला पुलिस अधिकारियों भी पहुंचे।

बहरहाल इस प्रकरण के संदर्भ में पूर्व पुलिस पाटिल फरियादी गणेशराम मारगाये ( निवासी ग्राम मोहाड़ी, तहसील देवरी ) के शिकायत पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ धारा 302 का जुर्म दर्ज कर लिया गया है ,प्रकरण की जांच चिचगड़ थाने के पुलिस उप निरीक्षक इस्कापे कर रहे हैं।

-रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.