Published On : Thu, Jan 23rd, 2020

गोंदियाः सट्टेबाजी करते ४ बुकी धरे गए

Advertisement

बिग बॅश आस्ट्रेलियन टी-२० क्रिकेट मैच पर लाइव रेड

गोंदिया : क्रिकेट सट्टेबाजी के शौक ने युवा पीढ़ी को तबाह कर दिया है, सिर्फ इंडिया के मैचों पर ही नहीं अब तो वर्षभर चलने वाले सभी क्रिकेट मैचों पर कई संभ्रात परिवार के युवक दांव खेल रहे है तथा कई आर्थिक तौर पर दिवालीया हो चुके है।

इंडिया मे खेले जाने वाले आईपीएल मैचेस के तर्ज पर आस्ट्रेलियाई पेशेवर ट्वेंटी-२० किक्रेट टूर्नामेंट (बिग बैश लीग २०१९-२०२०) का ९ वां सी़जन १७ दिसंबर २०१९ से शुरू है जो ८ फरवरी २०२० तक चलेगा। क्रिकेट टूर्नामेंट में ६१ मैच खेले जा रहे है, जिनका लाईव प्रसारण टी.वी. चैनल और इंटरनेट के माध्यम से किया जा रहा है।

इस क्रिकेट मैच के दौरान सट्टेबाजी का गौरखधंधा रामनगर थाना क्षेत्र के बी.एन. पटेल वार्ड स्थित हनुमाननगर के एक मकान की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में शुरू होने की गुप्त जानकारी मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे इनके मार्गदर्शन में स्थानिक अपराध शाखा पुलिस दल ने विनय चौरसिया नामक उक्त मकान मालिक के घर पर २२ जनवरी के देर शाम दबिश दी, जहां पुलिस ने मेलबॉर्न विरूद्ध एडीलेड के बीच चल रहे आस्टे्रलियन बिग बॅश टी-२० क्रिकेट मैच के मुकाबले पर सट्टा लगाने के शौकीनों से मोबाइल पर हार-जीत का सौदा स्वीकार करते हुए ४ सट्टेबाज- मनिष (३२ रा. सिविल लाईन), अंकित (३१ रा. सब्जी मंडी), राकेश (४८ रा. गौशाला वार्ड), मितेश (४८ रा. गणेशनगर) इन्हें रंगेहाथों धरदबोचा। पुलिस ने मौके से दर्जनों मोबाइलों से जुड़ी कम्युनिकेटर पेटी व नगदी रकम सहित कुल २ लाख ७ हजार ०५० रू. का माल बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते बताया कि, उक्त सट्टेबाज किराए पर कमरा लेकर सट्टेबाजी का कारोबार कर रहे थे लिहाजा इस गौरखधंधे के लिए कमरा उपलब्ध कराने वाले मकान मालिक विनय सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा ४, ५ महाराष्ट्र जुगार अधिनियम, सहकलम १०९ भारतीय दंड संहिता के तहत रामनगर थाने में मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Advertisement

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.