Published On : Thu, Aug 20th, 2020

गोंदिया:आधी रात को सड़क पर लगा जुआरियों का जमघट

Advertisement

पुलिस छापा , मची भगदड़ : 6 धरे गए, 3 फरार

गोंदिया जुएबाज़ी की लत ऐसी लत है कि एक बार किसी इंसान को लग गई तो उस पर बिना कुछ किए ज्यादा पाने की सनक सवार हो जाती है।
बस कहीं से निमंत्रण प्राप्त होने की देर होती है , जुआरी बरोबर तय स्थान पर पहुंच जाते हैं।

कोरोना महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए तथा जिलाधिकारी के जमावबंदी आदेश का उल्लंघन करते हुए जुआरियों ने ग्राम मोहगांव में आधी रात को जमघट लगा रखा है तथा इलेक्ट्रिक खंभे के रोशनी के नीचे चौपाल सजाकर बैठे हैं और 52 पत्तों पर हारी-जीती का जमकर दांव लगाया जा रहा है

इस बात की खबरी से मिली पुख्ता जानकारी के बाद अर्जुनी मोरगांव पुलिस टीम ने 19 अगस्त की अर्ध रात्रि मोहगांव के सड़क किनारे चल रहे अड्डे पर दबिश दी , पुलिस को सामने पाकर भगदड़ मची , 6 जुआरियों को पुलिस ने मौके से धर दबोचा जबकि 3 चकमा देकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में कामयाब रहे।

Advertisement

पुलिस ने फड़ में मौजूद 4150 रुपए की नगद राशि व अन्य साहित्य बरामद करते हुए फरियादी पुलिसकर्मी सोनवाने की शिकायत पर ग्राम मोहगांव निवासी 9 जुआरियों के खिलाफ धारा 12 (अ ) सहित अन्य धाराओं में जुर्म दर्ज किया है प्रकरण की जांच थाना प्रभारी तोंदले के मार्गदर्शन में जारी है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.