Published On : Thu, Dec 11th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: चार सीटें-दर्जनों दावे , 20 दिसंबर को वोटों का महाप्रहार

गोंदिया- तिरोड़ा नगर परिषद की 4 सीटों का महा-संग्राम 20 दिसंबर को वोटिंग , 21 को रिजल्ट
Advertisement

गोंदिया। नगर परिषद चुनाव प्रचार की गर्मी एक बार फिर उबलने लगी है। निकाय चुनावों की गहमागहमी के बीच गोंदिया नगर परिषद के 22 प्रभागों की 44 सीटों में से 41 सीटों पर 2 दिसंबर को मतदान संपन्न हो चुका है। कोर्ट के निर्णय के बाद अब शेष 3 सीटों पर 20 दिसंबर को वोटिंग का ‘महा मुकाबला’ होगा।

प्रभाग 11(ब) में बड़ा उलटफेर देखने को मिला यहां NCP उम्मीदवार ने मैदान छोड़ा है। 10 दिसंबर, नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी और इसी दिन NCP (अजीत गुट) के अधिकृत उम्मीदवार जाहिद राजा अमरुद्दीन सोलंकी ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे इस सीट पर समीकरण पूरी तरह बदल गए।
अब यहां चार उम्मीदवारों के बीच सीधा संघर्ष तय है जिसमें -अभय अग्रवाल (भाजपा), शकील मंसूरी (कांग्रेस), श्वेता महेंद्र पुरोहित (निर्दलीय ), अहमद मनिहार (निर्दलीय) मैदान में डटे हैं।इससे पहले NCP के ही उम्मीदवार नितेश अग्रवाल (खंभू) का नामांकन स्क्रूटनी में रद्द हो गया था क्योंकि वे ठेकेदारी कार्यों के आवश्यक नो-ड्यू सर्टिफिकेट और लाइसेंस सरेंडर दस्तावेज़ जमा नहीं कर पाए थे। अब सोलंकी के हटते ही यह सीट पूरी तरह ‘ओपन बैटल’ बन चुकी है।

प्रभाग 16(अ) छह दावेदार, मुकाबला तगड़ा

इस सीट पर छह उम्मीदवार मैदान में हैं- हर्षपाल रंगारी (भाजपा) , दीपिका देवेंद्र रूसे (कांग्रेस) , रमेश कुरील (NCP अजीत गुट), चंद्रकेश मेश्राम (बसपा) ,नर्मदा प्रसाद भिमटे (शिवसेना-शिंदे) , मयूर मेश्राम (निर्दलीय) यहां बहुकोणीय टक्कर माहौल को पूरी तरह गर्म कर रही है।

Advertisement

पाँच उम्मीदवार, कांटे की जंग!

गोंदिया नगर परिषद के प्रभाग क्रमांक 3 ( ब ) इस वार्ड में पांच दावेदारों के बीच कड़ा मुकाबला है, जिम्मी जनकराज गुप्ता (NCP अजीत गुट) , कैलाश यादव (भाजपा) , सुदर्शन वर्मा (कांग्रेस) , सौरभ रोकड़े (शिवसेना शिंदे गुट) , नागेश दुबे (निर्दलीय ) यहां मैदान में डटे हैं।
मतदाताओं का रुख किस ओर झुकेगा अभी तक किसी भी ओर साफ़ नहीं।

तिरोड़ा के सीट, प्रतिष्ठा की लड़ाई

तिरोड़ा नगर परिषद के प्रभाग क्रमांक 10 (अ) यहां तीन दावेदारों में सीधी त्रिकोणीय भिड़ंत हो रही है।
तिरोड़ा में भी मुकाबला कम नही
यहां तीन उम्मीदवार आमने-सामने हैं जिसमें
नरेश धुर्वे (शिवसेना शिंदे)
रवि येरके (भाजपा), राजेश श्रीरामे (NCP अजीत गुट) यह सीट सीधे-सीधे प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुकी है।

हाई वोल्टेज मोड में राजनीति

चारों सीटों पर उम्मीदवार रणभूमि में आमने-सामने खड़े हैं।कहीं बहुकोणीय मुकाबला, कहीं त्रिकोणीय सीधी भिंड़त , चुनावी माहौल बेहद रोचक हो चुका है और सियासी पारा चरम पर है।
मतदान 20 दिसंबर को होगा और मतगणना 21 दिसंबर को (सभी सीटों की एकसाथ गिनती ) से होगी, मतगणना के तुरंत बाद रिजल्ट घोषित होंगे तब तक गोंदिया और तिरोड़ा की राजनीति हाई-वोल्टेज मोड में रहने वाली है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.