Published On : Thu, Aug 21st, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: खून से सना जंगल , ईंट भट्टा मालिक की हत्या

रात भर था लापता , सुबह बाइक के पास खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Advertisement

गोंदिया। रावणवाड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लंबाटोला के जंगल परिसर में ईट भट्टा संचालक विनोद इसुलाल देशमुख (48 रा. मशीनटोला) की खून से सन्नी लाश पाए जाने से परिसर में सनसनी फैल गई है। दिल दहला देने वाली यह घटना 20 अगस्त के दोपहर सामने आयी।

जानकारी के मुताबिक, विनोद देशमुख यह बिल्डिंग मटेरियल सप्लाय का काम करता था साथ ही वह ईट भट्टा संचालक था।
19 अगस्त की शाम करीब 5 बजे विनोद देशमुख अपने नए मकान ग्राम टेकरी गया था, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 20 अगस्त के दोपहर लंबाटोला जंगल में उनका शव पाया गया। पास ही मृतक की बाइक भी खड़ी थी।

Gold Rate
Apr 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना की सूचना मिलते ही रावणवाड़ी पुलिस दल मौके पर पहुंचा। मृतक के सिर व गले के पास धारदार शस्त्रों से जख्मों के निशान थे जिससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने स्पॉट पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला सामान्य अस्पताल व मेडिकल कॉलेज, गोंदिया भेज दिया।

मौत का असली राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुल सकेगा।

इधर गांव में जहां ईट भट्टा संचालक की हत्या से सनसनी फैल गई है वहीं तरह-तरह की चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।
बहरहाल रावणवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

रवि आर्य

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement