Published On : Fri, Jul 16th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग , परिवार के 6 लोग झुलसे

Advertisement

गनीमत रही कि सिलेंडर फटा नहीं , नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था ?

गोंदिया। जिले के अर्जुनी मोरगांव थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम झरपड़ा में गुरुवार 15 जुलाई की देर रात गैस सिलेंडर लीकेज के कारण रसोई घर में आग लग गई ओर देखते ही देखते आग ने मकान के दरवाजों और खिड़कियों पर लगे पर्दों को अपनी जद लेते हुए उग्र रूप धारण कर लिया।
मची चीख पुकार के बीच घर में मौजूद परिवार के सदस्य एक दूसरे को बचाने हेतु दौड़ पड़े इसी आपाधापी में 6 लोग झुलस गए जिन्हें उपचार हेतु भंडारा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घर से आग की लपटें उठती देख मोहल्ले-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया गनीमत रही कि सिलेंडर फटा नहीं , नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था ?

Advertisement

इस आगजनी की घटना में पीड़ित मिताराम वासुदेव पंधरे के घर के पर्दे , कपड़े , चारपाई और रसोई घर में रखा और राशन जलकर राख हो गया।
सूचना मिलते ही अर्जुनी मोरगांव पुलिस मौके पर पहुंची तथा जखमी मिताराम , प्रकाश , प्रभु , भागरथा बाई , कवदू , रसिका पंधरे इन्हें आगे के उपचार हेतु भंडारा जिला अस्पताल रेफर किया जहां बर्न वार्ड में उनका इलाज जारी है।

हमने घटनाक्रम के संदर्भ में अर्जुनी मोरगांव थाना प्रभारी महादेव तोंदले से बात की- उन्होंने जानकारी देते बताया पीड़ित परिवार ने रात का खाना बना लिया था तत्पश्चात दूध गर्म करने हेतु घर की ग्रहणी रसोई घर में दाखिल हुई इसी दौरान एलपीजी सिलेंडर से गैस लीकेज हुई दियासलाई जलाने पर आग लग गई। मकान जला नहीं है घर के पर्दे और गृह उपयोगी खाद्य वस्तुओं का थोड़ा नुकसान हुआ है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है , आग में घिरता देख एक दूसरे को बचाने के प्रयास में परिवार के लोग झुलस गए हैं जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

अचानक गैस लीकेज से आग लगने का मामला कल रात को ही थाने में प्राथमिक रिपोर्ट के तहत दर्ज कर लिया गया है प्रकरण की जांच जारी है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.