Published On : Mon, Jun 2nd, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: स्टेशन पर पति-पत्नी में झगड़ा , ट्रेन के आगे पति ने कूद की खुदकुशी

गुस्से की एक चिंगारी ने बर्बाद कर दी हंसती खेलती जिंदगी , ट्रेन से कटकर दो धड़ों में बट गया शव
Advertisement

गोंदिया। गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है , क्रोध से तनाव बढ़ता है और क्षणिक आक्रोश से खुशी भरा माहौल पल भर में बिगड़ जाता है। कुछ ऐसी ही बानगी गोंदिया जिले के आमगांव रेलवे स्टेशन पर 1 जून रविवार शाम देखने को मिली , जहां गुस्से की एक चिंगारी ने हंसती खेलती पारिवारिक जिंदगी बर्बाद कर दी।

गोंदिया जिले के आमगांव रेलवे स्टेशन पर एक शख्स का अपनी पत्नी से झगड़ा हो जाने के बाद पेशे से टीचर पति ने खौफनाक कदम उठाते हुए प्लेटफार्म पर आ रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के इंजन के आगे अचानक छलांग लगा दी नतीजतन उसकी कटकर तत्काल ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के निवासी 35 वर्षीय तुलसीदास पराते के रूप में की गई है।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार विदिशा में शिक्षक के पद पर कार्यरत तुलसीदास यह अपनी पत्नी और बेटी के साथ आमगांव से सटे मध्य प्रदेश राज्य के ग्राम कारंजा में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था।

समारोह खत्म होने के बाद घर वापसी हेतु वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ आमगांव स्टेशन पर रविवार शाम 6 बजे के आसपास पहुंचा।
गंतव्य स्थान तक जाने हेतु “छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ” का इंतजार हो रहा था इसी बीच किसी बात को लेकर मन की भड़ास निकालने के लिए दोनों पति-पत्नी के बीच टोका टाकी शुरू हुई विवाद पश्चात क्रोध से तनाव बढ़ता चला गया।

Advertisement

इससे नाराज होकर पति ने खौफनाक कदम उठाया और अचानक प्लेटफार्म पर आ रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद पत्नी और बेटी की चीख पुकार व रोने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई।

रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव दो धड़ों में बट चुका था।

सूचना मिलते ही आमगांव रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची , पुलिस के मुताबिक ट्रेन बिलासपुर से गोंदिया होकर अमृतसर की ओर जा रही थी , इसी ट्रेन से इस परिवार को यात्रा करनी थी किंतु नियति को कुछ और ही मंजूर था।

बहरहाल स्पॉट पंचनामा पश्चात लाश पोस्टमार्टम हेतु आमगांव अस्पताल भेज दी गई है ।

पुलिस ने इस प्रकरण के संदर्भ में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.