Published On : Sat, Apr 8th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ , सैकड़ों राउंड चली गोलियां

पुलिस का दबाव बढ़ता देख नक्सली छत्तीसगढ़ के जंगलों की ओर भाग खड़े हुए , इलाके में सर्च अभियान शुरू
Advertisement

गोंदिया। जिले के नक्सल प्रभावित सालेकसा तहसील के मुकुरडोह डैम से 3 किलोमीटर दूर डाकेझरी जंगल परिसर में 7 अप्रैल शुक्रवार की शाम 4:30 से 5:00 के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई जिसके चलते महाराष्ट्र- छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित यह इलाका मुठभेड़ के दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजता रहा।

दरअसल नक्सल विरोधी अभियान में जुटी पुलिस पार्टी को इस बात की गुप्तचर से पुख्ता जानकारी मिली कि मुकुरडोह इलाके में किसी बड़ी हिंसक वारदात को अंजाम देने के इरादे से नक्सली डेरा डाले हुए हैं ।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नक्सलियों के जंगल में मौजूदगी की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा तुरंत सर्च और एंबुश ऑपरेशन चलाया गया इसी दौरान शाम 4:30 से 5 के बीच पुलिस पार्टी जैसे ही डाकेझरी जंगल परिसर में पहुंची तो प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़े नक्सली दूर से दिखाई पड़े ।

पुलिस ने आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी तो नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी अपने बचाव में पुलिस ने बुलेट का जवाब बुलेट से दिया और इस मुठभेड़ दौरान पुलिस पार्टी की ओर से 72 राउंड फायरिंग की गई है।

Advertisement

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोलियां चलने की खबर आ रही है। बढ़ते दबाव ने नक्सलियों को भागने हेतु मजबूर कर दिया और वो विपरीत दिशा छत्तीसगढ़ के जंगलों की ओर भाग खड़े हुए।

इस मुठभेड़ में पुलिस पार्टी की ओर से कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है इस बात की जानकारी सालेकसा थाने के पुलिस निरीक्षक बालासाहेब बोरसे ने को देते हुए बताया कि जिस वक्त मुठभेड़ चल रही थी उस वक्त मौसम भी कुछ हद तक ठीक नहीं था और आंधी तूफान बारिश का फायदा उठाते हुए 7 से 8 नक्सली नक्सली छत्तीसगढ़ के जंगल दिशा की ओर भाग खड़े हुए।

जिस जगह मुठभेड़ हुई उस क्षेत्र की तलाशी लेने पर एक कैप और एक स्लीपर चप्पल सहित कुछ साहित्य बरामद हुआ है।
इस संदर्भ में पुलिस पार्टी पर धावा बोलने वाले नक्सलियों के विरुद्ध मामला दर्ज किए जाने की कार्रवाई जारी है ।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.