Published On : Sat, Mar 5th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी

Advertisement

तिरोड़ा से हैरान करने वाला मामला सामने आया , परिवार सदमे में

गोंदिया जिले के तिरोड़ा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है किन्हीं अज्ञात कारणों से तनाव ग्रस्त होकर एक 30 वर्षीय अविवाहित महिला डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृत महिला डॉ. नेहा पारधी यह दंत रोग विशेषज्ञ थी जो गत 2 वर्षों से तिरोड़ा के शहीद मिश्रा वार्ड में किराए का मकान लेकर रह रही थी तथा घर से 200 मीटर की दूरी पर चंद्रभागा रोड पर वीर सावरकर वार्ड में उसका डेंटल केयर सेंटर है।

Advertisement

घटना का खुलासा शुक्रवार 4 मार्च की सुबह उस वक्त हुआ जब क्लीनिक में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी जिस पर वार्ड बॉय (कंपाउंडर) ने डॉ नेहा पारधी को फोन लगाया लेकिन उसने फोन उठाया नहीं ? जिसके बाद वार्ड बॉय यह महिला डॉक्टर के घर पर पहुंचा।

दरवाजे पर दस्तक देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला , इस पर वार्ड बॉय ने महिला डॉक्टर के पिता हेमराज पारधी ( निवासी सेजगांव तहसील तिरोड़ा ) को फोन द्वारा इस बात की जानकारी दी ।

पिता तत्काल 10 किलोमीटर का सफर तय कर तिरोड़ा आए , मकान का दरवाजा आगे और पीछे से बंद था फोन लगाया तो बेटी उठा नहीं रही थी।
किसी अनहोनी की आशंका से ग्रस्त होकर पिता ने तिरोड़ा पुलिस को जानकारी दी , पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही पड़ोसियों के मदद से दरवाजा तोड़ दिया गया अंदर बेडरूम में देखा तो स्लैब की छत में लगे लोह हुक में ओढ़नी के सहारे लाश लटक रही थी।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस हवलदार बावने और उनकी टीम ने स्पॉट पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम हेतु उप जिला अस्पताल भेज दी।

चूंकि पुलिस के जाने से पहले ही मकान का दरवाजा तोड़ दिया गया था इसलिए घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला या नहीं ? इस बारे में और लगातार पूरे मामले की जांच की जा रही है।

महिला डॉक्टर की खुदकुशी मामले के बाद उसका परिवार सदमे में है।

फिलहाल तिरोड़ा पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर धारा 174 आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है , प्रकरण के आगे की जांच पीएसआई लाटे मैडम कर रही हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.