Published On : Fri, Apr 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: किसान की वीरू गिरी , हाई वोल्टेज ड्रामा

Advertisement

दूसरे दिन भी टावर पर डटा है किसान ,को-ऑपरेटिव सोसाइटी से कर्ज लिया नहीं तो वसूली कैसी ?

गोंदिया : फिल्म शोले के वीरूगिरी का रियल नज़ारा गोंदिया तहसील के ग्राम खातिया में दूसरे दिन भी दिखाई दे रहा है , नीचे तमाशबीनों की भीड़ लगी है मौके पर मौजूद पुलिस टीम , दमकल विभाग और राजस्व अधिकारियों सहित ग्रामवासियों की सांसे अटकी है और टावर पर चढ़ा किसान वासुदेव रामू तावड़े ( 55 , निवासी खातिया ) यह जब तक मांगे मंजूर नहीं होती टावर से ना उतरने की जिद पर अड़ा है , इस हाई वोल्टेज ड्रामे का आज दूसरा दिन है।

दूध टैंकर से हुई बेटे की एक्सीडेंटल मौत को यह किसान एक साजिश बताकर आमगांव पुलिस पर जांच में कोताही बरतने की बात कह रहा है , वही 2010 में को-ऑपरेटिव सोसाइटी से लिए गए कर्ज के बाद 2017 में कर्ज माफी का लेटर जारी हुआ लेकिन कर्ज माफी की यादी (सूची ) में उसका नाम समाविष्ट नहीं किया गया और उससे जबरन वसूली की जा रही है ऐसे आरोप सोसायटी पर लगाते हुए इसके विरोध में खातिया गांव के 80 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा किसान आज दूसरे दिन भी वहीं डटा हुआ है।

Advertisement

गोंदिया उपविभागीय पोलीस अधिकारी ताजने , नायब तहसीलदार पालंदुरकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट करके किसान को समझा-बुझाकर उतरने के लाख जतन कर लिए , टावर पर चढ़े किसान के पास मोबाइल भी है उसके परिजनों ने भी उससे बात की लेकिन वह दूसरे दिन भी गांव के टावर पर ही बैठा है।

गौरतलब है कि 14 अप्रैल गुरुवार के तड़के खाना-पानी बोतल और चद्दर तथा मोबाइल लेकर वासुदेव रामू तावडे यह गांव में स्थापित 80 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया इस दौरान टावर के पास रात भर पुलिस का पहरा रहा तथा दमकल विभाग की टीम के अलावा आपत्ती व्यवस्थापन कार्यालय के कर्मचारी भी मौके रहे।

टावर के ऊपर आराम से लेटने जितनी जगह ( प्लेटफार्म) मौजूद है ।

वीरूगिरी करता किसान बातचीत पर बार-बार एक ही बात दोहरा रहा है कि बेटे की हुई आकस्मिक मौत की जांच आमगांव पुलिस ठीक ढंग से नहीं कर रही है, वह थाने के बार-बार चक्कर लगाकर थक चुका है इसलिए अब इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

उस पर कोऑपरेटिव सोसायटी द्वारा दिखाया जा रहा कर्जा फर्जी है उसने क़र्ज़ लिया ही नहीं तो उससे वसूली किस बात की ?
जब पुलिस और राजस्व अधिकारी से मोबाइल टावर से उतरने और बातचीत कर दोनों मसले हल करने का ठोस आश्वासन दे रहे हैं तो टावर पर चढ़ा किसान , विधायक और कलेक्टर के मौके पर पहुंचने ओर आकर बात करने की जिद पर अड़ा है साथ ही जबरन उतारने की कोशिश की तो टावर से कूदने की धमकी दे रहा है।

15 अप्रैल शुक्रवार की दोपहर 12 बजे तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है , देखना दिलचस्प होगा पुलिस अधिकारियों के समाधान और उचित जांच का भरोसा कितना कारगर साबित होता है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.