Published On : Thu, Aug 8th, 2019

गोंदियाः किसान को निगल गया मौत का कुआं

Advertisement

गोंदिया: गोंदिया तहसील के गंगाझरी थाना अंतर्गत आनेवाले ग्राम फत्तेपुर के फार्म हाऊस में बुधवार 7 अगस्त के शाम भयावह हादसा उस वक्त घटित हुआ जब बिना मुंडेर के कुएं के पास हरा चारा चर रही बकरी अचानक भीतर जा गिरी।

बकरी के कुऐं में गिरने की खबर पाकर फार्महाउस की देखरेख की जिम्मेदारी संभालने वाला भारत पुराम (41 रा .फत्तेपुर) यह बिना सोचे-समझे कुएं में मौजुद सलाखों के सहारे जैसे ही नीचे उतरने लगा इसी बीच अचानक मुर्छित होकर तथा गछ खाकर भीतर जा गिरा नतीजतन बकरी के साथ-साथ उसने भी जलसमाधी ले ली।

हादसे की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नियंत्रण कक्ष को दी गई। मौक पर पहुंची गंगाझरी पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन टीम ने रस्सी के सहारे जलता हुआ टेंभा (दीया) कुंए के भीतर उतारा जिसपर वह बुझ गया। लिहाजा कुएं में विषैली गैस मौजुद होने के अनुमान लगाये जाने के बाद खटिया को उलटा कर उसके चारों पहियों में रस्सा बांधकर उसे कुएं के नीचे उतारा गया और खटिया की मदद से शव उसपर रखकर उसे बाहर निकाल लिया गया। साथ ही लोह गल के माध्यम से मृत बकरी को भी बाहर निकाला गया।

Advertisement

जानकारों की मानें तो खेत में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाले रासायनिक खाद की वजह से कुऐं के भीतर एसिड वॉटर का लेवल बढ़ जाता है। अगर कुऐं का नियमित इस्तेमाल न किया जाए तो उज 2 कार्बन गैस व मिथील गैस का मिश्रण जहरीली गैस निर्माण करता है।

बहरहाल मौत की वजह जहरीली गैस है ? या फिर कुएं में उतरने का प्रयास गलत था ? जिससे भारत स्लीप होकर भीतर जा समाया, इन्हीं सारी बातों की तपतीश अब आकस्मिक मौत का मामला पंजीबद्ध कर पुलिस कर रही है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.