Published On : Wed, May 7th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: 12वीं में हुआ फेल , जन्मदिन के दिन युवक ने लगा ली फांसी

सपने रह गए अधूरे , अब जी कर क्या करूंगा ?
Advertisement

गोंदिया। असफल होने का मतलब यह नहीं है कि, जीवन से हार मान ली जाए। असफलता जीवन का एक सामान्य हिस्सा है लेकिन आज की युवा पीढ़ी असफल होने पर निराश हो जाती है और एैसे में वह कुछ एैसा कदम उठा लेती है जो परिवार को झंझोड़ कर रख देता है। कुछ एैसी ही एक घटना आमगांव के बजरंग चौक पर घटित हुई जहां 12 वीं कक्षा में अनुत्तीर्ण (असफल) होने से निराश एक छात्र ने रिजल्ट के 2 दिन बाद अपने जन्मदिवस पर मौत को गले लगा लिया।

छात्र का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता पाए जाने के बाद परिवार में मातम पसर गया है। घटना आज 7 मई के दोपहर 2 बजे आमगांव के बजरंग चौक पर घटित हुई है।

बता दें कि, महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 5 मई के दोपहर ऑनलाइन घोषित किए गए।

Advertisement

बोर्ड परीक्षा में 18 वर्षीय कृष्णा धरम शिवणकर (रा. बजरंग चौक आमगांव) अनुर्त्तीण हो गया, जिसके बाद से वह काफी परेशान और मानसिक तनाव में था।

इसी बीच उसने आज 7 मई को घर के एक कमरे में स्वंय को फांसी लगा ली।

दिलचस्प बात यह है कि, आज कृष्णा का जन्मदिन था और अपने जन्मदिन पर ही उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया जिससे परिसर में शौक की लहर दौड़ गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही आमगांव पुलिस मौके पर पहुंची तथा छात्र के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम हेतु ग्रामीण अस्पताल भेज दिया।

बहरहाल पुलिस ने मर्ग दाखिल करते हुए आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.