Published On : Mon, Jan 3rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: टीकाकरण का उत्साह , बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू

Advertisement

कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में बच्चे होंगे मजबूत , 49 केंद्रों पर लग रहा टीका

गोंदिया। कोरोना की संभावित तीसरी लहर तथा नए ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण का फैसला लिया गया है, जिसके चलते आज 3 जनवरी सोमवार से वैक्सीनेशन शुरू हो गया है।

बच्चों के लिए फिलहाल वैक्सीन का सिर्फ एक विकल्प होगा जो को- वैक्सीन है , रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है और बच्चे कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सरकारी सेंटरों पर आधार कार्ड लेकर पहुंच रहे हैं।

2007 या उससे पहले जन्मे बच्चे इस टीकाकरण के लिए पात्र होंगे।

Advertisement

गोंदिया जिले में 49 टीकाकरण केंद्रों का नियोजन किया गया है तथा वैक्सीनेशन के लिए गोंदिया स्वास्थ्य प्रशासन ने कमर कस ली है इसके लिए तमाम तैयारियां भी कर ली गई है।

टीकाकरण के लिए को-वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है इसके लिए जिले में वैक्सीन का स्टॉक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है ,वैक्सीनेशन का फायदा इन तमाम बच्चों को मिलेगा और कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में बच्चे मजबूत होंगे।

गौरतलब है कि टीकाकरण अभियान नियोजन के अनुसार जिलाधिकारी गोंदिया तथा जि.प. मुख्याधिकारी गोंदिया के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।


जिले के 68321 बच्चे देंगे जागरूकता का परिचय
आज सोमवार 3 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण हेतु गोंदिया जिले में 68 हजार 321 बच्चों के वैक्सीनेशन का नियोजन किया गया है इसके लिए जिले के 40 प्राथमिक केंद्रों, 6 ग्रामीण अस्पतालों (आमगांव, देवरी, सालेकसा, सड़क अर्जुनी, मोरगांव अर्जुनी तथा गोरेगांव), एक उपजिला अस्पताल औ शहर के कुंभारेनगर स्वास्थ्य केंद्र व जिला केटीएस अस्पताल इस तरह कुल 49 केंद्रों पर टीकाकरण का नियोजन किया गया है।

बच्चों के टीकाकरण के लिए सभी केंद्रों में विशेष ध्यान रखा जाएगा और टीकाकरण के बाद जटिलताओं को रोकने के लिए एइएफआई किट प्रदान की गई है।

टीकाकरण के दौरान स्कूल के शिक्षक, प्रधानाध्यापक और पालकवर्ग आपस में संवाद साधते हुए शत प्रतिशत बच्चों के टीकाकरण को सुनिश्‍चित करें तथा कोई भी पात्र लाभार्थी टीकाकरण से वंचिन न रहे यह सुनिश्‍चित करने की जिम्मेदारी माता-पिता, स्कूल प्रबंधन को लेनी चाहिए, एैसा आव्हान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नितीन कापसे की ओर से किया गया है।

-रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.