Published On : Sat, Mar 8th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: ड्यूटी बनी यादगार, महिला पुलिस कर्मियों ने संभाली सिटी थाने की कमान

गोंदिया जिला पुलिस विभाग ने महिलाओं का सम्मान दिवस अनूठे अंदाज में मनाया
Advertisement

गोंदिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोंदिया सिटी पुलिस थाने की सूरत आम दिनों से बिल्कुल बदली नज़र आ रही है।यहां जिला पुलिस विभाग ने महिलाओं का सम्मान दिवस अनोखे तरीके से मनाया है जहां 8 मार्च पूरे दिन भर के लिए शहर थाने की कमान महिलाओं ने संभाल रखी है।

बता दें कि गोंदिया शहर थाने में पदस्थ महिला पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य निष्ठा और मेहनत से पुलिस विभाग को मजबूती प्रदान की है।

थानेदार की भूमिका में प्रफुल्लित थी , आफरीन बिजली
महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है और वह हर चुनौती का सामना कर सकती है लिहाज़ा
जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के मार्गदर्शन में गोंदिया शहर पुलिस थाने में तैनात महिला पुलिस उपनिरीक्षक आफरीन बिजली को सिटी थाना पुलिस निरीक्षक का पदभार सौंपा गया वे थानेदार की भूमिका में प्रफुल्लित थी।

Advertisement

महिला पुलिस हवलदार सीमा सुर्यवंशी को स्टेशन डायरी की जिम्मेदारी तथा स्टेशन डायरी हेल्पर्स – ममता पोगडे, शीला फुंडे, सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी महिला पुलिस सिपाही सरिता पटले को तथा वायरलेस संचार प्रणाली पर मपोसि अरूणा दहिकर अपना कर्तव्य निभा रही है।

महिलाएं हर जिम्मेदारी बखूबी निभा सकती है -पुलिस उप अधीक्षक रोहिणी बानकर
नागरिकों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस भी पुरूषों की तरह अपने कर्तव्यों का पालन करती है इसलिए उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए विश्‍व महिला दिवस पर गोंदिया शहर थाना का कार्यभार एक दिन के लिए महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सौंपा गया है यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम है ऐसी प्रतिक्रिया पुलिस उप अधीक्षक रोहिणी बानकर ने व्यक्त की।

तत्परता व कर्तव्य निष्ठा के साथ ड्यूटी का निर्वहन
शहर थाना प्रभारी किशोर पर्वते की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया , श्री पर्वते ने प्रतिक्रिया देते कहा- यह पहल न सिर्फ महिला पुलिस कर्मियों को तत्परता व कर्तव्य निष्ठा के लिए प्रेरित करेगी बल्कि समाज में समानता को भी बढ़ावा देगी।
आज पूरे दिन भर महिला पुलिस कर्मियों के हाथ शहर थाने की कमान है और उन्होंने ड्यूटी को यादगार बना दिया है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.