Published On : Thu, May 2nd, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: शराब तस्करी से कमाई का ख्वाब टूटा, रेलवे पुलिस ने दबोचा

Advertisement

गोंदिया: महाराष्ट्र के अंतिम छोर पर स्थित गोंदिया जिले की सीमाएं छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से लगी हुई है लिहाज़ा अवैध रूप से शराब की तस्करी बड़ें पैमाने पर की जाती है और ट्रेन रूट इसका आसान जरिया है। अवैध शराब तस्करी मामले में गोंदिया रेलवे पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है जो इसकी डिलीवरी के लिए राजनांदगांव ( छ.ग ) जा रहा था।

जांच में पता चला है कि इस तरह का अवैध कामकाज कई शराब तस्करों द्वारा अधिक मुनाफे की लालच में गोंदिया से रायपुर के बीच किया जा रहा है।
फिलहाल प्रारंभिक तौर पर पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि छत्तीसगढ़ की नई आबकारी नीति और शराब पर सेस लगने से छत्तीसगढ़ में शराब महंगी है और क्वालिटी भी महाराष्ट्र जैसी नहीं मिलती और वहां के शराब बाजार में मनपसंद ब्रांड भी उपलब्ध नहीं होते इसलिए शराब प्रेमियों को महाराष्ट्र की शराब खूब पसंद आती है तथा गोंदिया का बार्डर पार करते ही छत्तीसगढ़ की सीमा शुरू हो जाती है इसलिए यहां से बड़े पैमाने पर शराब तस्करी द्वारा पहुंचाई जाती है।

बता दें कि अवैध नशा सामग्री के परिवहन की रोकथाम हेतु मंडल आयुक्त ( रेसुब नागपुर) दीपचंद आर्य के आदेशानुसार टास्क टीम रेलवे स्टेशन गोंदिया में गुप्त निगरानी में तैनात है इस दौरान दोपहर 12:00 बजे प्लेटफार्म नंबर 4 पर एक व्यक्ति को पीठ पर वजनी काले रंग का पिट्ठू बैग संदिग्ध अवस्था में ले जाते हुए पाया गया जिसमें प्रारंभिक पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जय अशोक चंदानी ( उम्र 29, निवासी सिंधी कॉलोनी वार्ड नंबर 20 राजनांदगांव छ.ग ) बताया।

बैग में क्या समान है यह पूछताछ करने पर वह हड़बड़ा गया और टालमटोल जवाब देने का प्रयास किया जब पुलिस टीम ने बैग खोलकर दिखाने को कहा तो उसमें से मैकडॉवेल , इंपिरियल ब्लू व्हिस्की तथा रॉयल स्टैग के सीलबंद अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई।

Advertisement

अंग्रेजी शराब के संबंध में वैध अधिकार पत्र आदि दस्तावेज दिखाने की मांग करने पर वह कोई भी अधिकार पत्र पेश नहीं कर सका जिससे प्रथम दृष्टि अवैध रूप से शराब तस्करी का मामला पाकर उचित कार्रवाई हेतु माल और मुलजिम सहित आबकारी विभाग गोंदिया के सुपुर्द किया गया है, आरोपी के विरुद्ध धारा 65 ( ई ) महाराष्ट्र दारूबंदी कायदा का जुर्म पंजीबद्ध किया गया है प्रकरण

में की आगे की जांच की जा रही है।

उक्त धर पकड़ कार्रवाई में उप निरीक्षक सी.के.पी टैंभूरणेकर , प्रधान आरक्षक राजेंद्र रायकवार , टास्क टीम प्रभारी उपनिरीक्षक विनेक मेश्राम , एस के सिंह तथा सीआईबी के उप निरीक्षक कमल किशोर दुबे द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई में हिस्सा लिया ।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.