Published On : Sat, Feb 10th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: सपना हो रहा साकार , बनेगी मेडिकल कॉलेज की बहु मंजिला बिल्डिंग

यूं ही पूरा नहीं हुआ , सांसद प्रफुल पटेल के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात , उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हस्ते 11 फरवरी को भूमि पूजन
Advertisement

गोंदिया। जिले और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना, उन्हें इलाज के लिए नागपुर, मुंबई, हैदराबाद जाने की आवश्यकता को कम करना और जिले में ही चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को यह सुविधा गोंदिया में ही प्रदान करने के उद्देश से सांसद प्रफुल्ल पटेल ने पहल की और गोंदिया में सरकारी मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दिलाई।

इस मेडिकल कॉलेज इमारत का भूमि पूजन 11 फरवरी रविवार को देश के उपराष्ट्रपति माननीय जगदीप धनखड़ द्वारा किया जाएगा जिससे कई वर्षों बाद जिले वासियों का सपना प्रफुल्ल पटेल के प्रयासों से पूरा हो रहा है।

गोंदिया में शासकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो तदहेतु शुरुआत से ही सांसद प्रफुल्ल पटेल प्रयासरत थे तथा केंद्र व राज्य सरकार से सतत किए गए पत्राचार का उनका प्रयास सफल हुआ और रविवार 11 फरवरी को सरकारी मेडिकल कॉलेज के इमारत का भूमि पूजन देश के उपराष्ट्रपति माननीय जगदीप धनखड़जी द्वारा किया जायेगा, कार्यक्रम के अतिथि राज्य के राज्यपाल माननीय रमेश बैस होंगे तथा राज्य के मुख्यमंत्री माननीय एकनाथ शिंदे , राज्य के उपमुख्यमंत्री माननीय देवेन्द्र फड़णवीस , माननीय अजीत दादा पवार , सांसद प्रफुल्ल पटेल , राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ , गोंदिया जिले के पालक मंत्री धर्मराव बाबा आत्राम सहित गोंदिया और भंडारा जिले के विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

Advertisement

बता दें कि जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाले शासकीय मेडिकल कॉलेज के इमारत निर्माण हेतु शासन की ओर से वर्ष 2013-14 में 113 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे ‌ इसके बाद राज्य सरकार की ओर से 689 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराया गया है इस प्रकार शासकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण में आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर लिया गया है अब जिले के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने का मार्ग प्रशस्त हो चुका है जिसे लेकर जिले के नागरिकों में हर्ष व्याप्त है और उन्होंने प्रफुल्ल पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.