Published On : Thu, Apr 9th, 2020

गोंदिया : दानवीरों ने पीएम और सीएम फंड में दिया दान

Advertisement

(महासंकट की घड़ी में बढ़ाए , मदद के हाथ)

गोंदिया: इस समय कोरोना वायरस ने संपूर्ण दुनिया सहित भारत को भी झंझोड़कर रख दिया है। एैसे समय में हर एक का योगदान अतिमहत्वपूर्ण है। कोरोना वायरस से मुकाबला करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड-19 सहायता निधि के स्वतंत्र बैंक खाते में सहयोग की अपील नागरिकों से की है, वहीं जिलाधिकारी डॉ. कांदबरी बलकवड़े द्वारा भी इच्छुक नागरिकों से जिला आपदा निवारण कोष में आर्थिक सहयोग की अपील जारी की है।

इस अपील के बाद अब कई स्वंय सेवी संगठन, ट्रस्ट, व्यापारी तथा आम नागरिक मदद के हाथ बढ़ा रहे है।

श्री राणीसती सेवा समिति गोंदिया के अध्यक्ष तथा समाजसेवी कैलाशचंद्र रूगंटा परिवार द्वारा कोरोना संकट से निपटने के लिए सहायता के तौर पर 2 लाख 22 हजार 22 रूपये की योगदान राशि प्रधानमंत्री सहायता कोष (पीएम केयर्स फंड )में जमा करायी है।

Advertisement

गोंदिया जिला मध्यवर्ती बैंक द्वारा संचालक मंडल के निर्णयानुसार 5 लाख रूपये की निधि मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का निर्णय लिया गया है तथा बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश टेटे व कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सुनील कन्नमवार, सचिव किशोर डहाट द्वारा बैंक के सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन भी 3 लाख रूपये की सहायता निधि के तौर पर देने का निर्णय लिया गया है, एैसी जानकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र जैन ने दी है।

उसी प्रकार सड़क अर्जुनी तहसील के ग्राम कोहडीटोला (आदर्श) के सरपंच जीवन लंजे की संकल्पना से गांव के प्रत्येक परिवार से घर-घर जाकर चंदे के तौर पर 10 हजार 313 रूपये की राशि एकत्र की गई और इस निधि को ग्राम डव्वा स्थित बैंक शाखा से मुख्यमंत्री सहायता निधि के स्वंत बैंक खाते में जमा कराया गया।

सर्वप्रथम इस कार्य हेतु गटविकास अधिकारी प्रकाश निवार्ण की मंजूरी ली गई तत्पश्‍चात गांव के नागरिकों से यथाशक्ति चंदा एकत्र किया गया जिसमें उपसरपंच ईश्‍वरदास लंजे, पुलिस पाटिल अनिता लंजे, विमुस अध्यक्ष वामनराव लंजे, ग्रा.पं. सचिव सुजाता पाझारे, सदस्य पुष्पा कोरे, इंदिरा शेंडे, मंदा रहिले, अलका लांजेवार, दुलीचंद मरस्कोल्हे, प्रीती फुल्लके, हेमलता लंजे, आशा सेविका गीता भेंडारकर सहित शिवभक्त मंडल व गणेश मंडल ने अपना योगदान दिया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.