Published On : Mon, Nov 23rd, 2020

गोंदिया:कहीं चूनावी तूल न पकड़े, धान खरीदी केंद्रों का मुद्दा

Advertisement

पालकमंत्री ने ली अधिकारियों की क्लास , 28 नवंबर को समीक्षा बैठक

गोंदिया धान का कटोरा नाम से प्रसिद्ध गोंदिया राईस सिटी में दशहरे के बाद हल्के धान की फसल कटनी शुरू हो गई है , किसानों को अपनी उपज का सही समर्थन मूल्य मिल सके इसी के मुद्देनजर खरीफ मौसम 2020- 21 हेतु आधारभूत कीमत खरीदी योजना अंतर्गत जिला मार्केटिंग फेडरेशन के 70 तथा आदिवासी विकास मंडल के 44 तरह कुल 114 शासकीय धान खरीदी केंद्रों को जिले में शुरू करने की मंजूरी 28 अक्टूबर को जिलाधिकारी दीपक कुमार मीणा ने प्रदान करते 5 दिनों के भीतर खरीदी केंद्र शुरू करने के निर्देश देते जिले के किसानों को अपना धान शासकीय आधारभूत समर्थन मूल्य केंद्रों पर ही बिक्री करने का आह्वान किया था।

धान बिक्री के लिए आने वाले किसानों को अपने सातबारा प्रमाण पत्र की मूल प्रत ( डिजिटल हस्ताक्षर युक्त) , आधार कार्ड की झेरॉक्स प्रत , बैंक खाते के पासबुक की झेरॉक्स के साथ स्वयं उपस्थित रहने को बताया गया।

शासन द्वारा निर्धारित शर्तों पर हंगामा मचा तो ऑनलाइन सातबारा की शर्त को बर्खास्त करने के बाद सरकार ने सहमति पत्र की शर्त लाद दी साथ ही दीपावली तक पर्याप्त मात्रा में धान खरीदी केंद्र शुरू न किए जाने से किसानों को अपनी फसल औने- पौने दामों पर निजी हाथों में बेचने हेतु विवश होना पड़ा लिहाजा इस मुद्दे को लेकर जिले में राजनीति गरमाई हुई है जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की सरगर्मी तेज होने की वजह से यह मुद्दा राजनीतिक तूल ना पकड़ ले इसे देखते हुए अब स्वयं राज्य के गृह मंत्री और गोंदिया जिले के पालक मंत्री अनिल देशमुख ने इस मामले पर संज्ञान लिया है।

Advertisement

25 नवंबर तक सभी धान खरीदी केंद्र शुरू करें – देशमुख

पालक मंत्री अनिल देशमुख ने 22 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करते अधिकारियों से धान खरीदी केंद्र शुरू होने में हो रही देरी का कारण पूछा तथा सभी धान खरीदी केंद्रों पर 25 नवंबर तक धान खरीदी शुरू करने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को बताया कि सांसद प्रफुल्ल पटेल के साथ वे 28 नवंबर को गोंदिया आएंगे और धान खरीदी केंद्रों की संख्या की समीक्षा करेंगे।
जब पालक मंत्री देशमुख मुंबई से ऑनलाइन बैठक में बोल रहे थे इस अवसर पर विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे , विधायक सहसराम कोरोटे , जिला कलेक्टर दीपककुमार मीणा , जिला आपूर्ति अधिकारी देवराम वानखेड़े , जिला विपणन अधिकारी भारतभूषण पाटील , क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश राठौड़ , अतुल नेरकर , आदि उपस्थित थे।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.