Published On : Sat, Oct 30th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: ‘ दिवाली खुशियों वाली ‘ पुलिस ने गरीबों में बांटे कपड़े

Advertisement

मदद पाकर दहशत के बीच जीने वाले आदिवासियों के खिल उठे चेहरे

गोंदिया। दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है, यह भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। दीपों का यह पर्व सबके जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाता है। आध्यात्मिक रूप से यह अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है लिहाजा अमीर हो या गरीब हर कोई अपनी क्षमता अनुसार उत्साह के साथ दिवाली मनाता है। आदिवासी नागरिक अपनी और अपने परिवार की बुनियादी जरूरतों को उनकी आय के अनुसार पूरा करते है।

Gold Rate
July 02 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,30,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गोंदिया जिले के अतिदुगर्म नक्सलप्रभावित क्षेत्रों में आदिवासियों के जीवन में स्नेह और खुशियां फैलाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे तथा अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर की संकल्पना से जिला पुलिस दल द्वारा दीपावली त्यौहार के निमित्त आदिवासी बंधुओं के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

Advertisement

जिले के चिचगड़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बोदालदंड तथा सशस्त्र दूरक्षेत्र गणुटोला के ग्राम कथलीटोला व तुमड़ीकसा में शुक्रवार 29 अक्टूबर को गरीब व जरूरतमंद आदिवासी नागरिकों के बीच दीपावली भेंट के तौर पर साड़ी, धोती का वितरण किया गया।

विशेष उल्लेखनीय है कि पुलिस प्रशासन की ओर से उपहार स्वरूप मदद पाकर दहशत के बीच जीने वाले आदिवासीयों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम में अप्पर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर (देवरी कैम्प), चिचगड़ थाना प्रभारी शरद पाटिल, सपोनि विठ्ठल करंबड़कर, पोउपनि. उत्तम नागरगोजे, मंगेश वानखेड़े, संतोष बाहेकर सहित गांव सरपंच व पुलिस पाटिल तथा नागरिक व पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।

रवि आर्य

Advertisement
नागपुर में MD ड्रग्स पर पुलिस का बड़ा एक्शन #nagpurnews #md #drugs #tasker #crime #latestnews

नागपुर में MD ड्रग्स पर पुलिस का बड़ा एक्शन #nagpurnews #md #drugs...

होटल हेरिटेज में हाई-प्रोफाइल पार्टी पर छापा #nagpurnews #crime #hukka #newsupdate #avaidh

होटल हेरिटेज में हाई-प्रोफाइल पार्टी पर छापा #nagpurnews #crime #hukka #newsupdate #avaidh

वाठोडा में पुलिस बनकर ठगी ! #nagpurnews #crime #police #latestnews #fraud

वाठोडा में पुलिस बनकर ठगी ! #nagpurnews #crime #police #latestnews #fraud

स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रहार का आंदोलन #maharashtranews #smartmeter #andolan #electricitybill

स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रहार का आंदोलन #maharashtranews #smartmeter #andolan #electricitybill

1.53 करोड़ की शिवशाही बस बरामद #maharashtranews #crime #latestnews #accusedarrested #shivshahi #bus

1.53 करोड़ की शिवशाही बस बरामद #maharashtranews #crime #latestnews #accusedarrested #shivshahi #bus

Sehat ki baat -  Nitin Shinde Episode - 7

Sehat ki baat - Nitin Shinde Episode - 7

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges