Published On : Sun, Jul 4th, 2021

गोंदिया: नवेगांव- नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प के 159 गाइड व जिप्सी चालकों को राशन किट का वितरण

Advertisement

रोजगार छिन जाने पर अदानी फाउंडेशन ने बढ़ाए मदद के हाथ

गोंदिया। कोरोना काल के दौरान संपूर्ण देश में रोजगार रोज़ी- रोटी की गंभीर समस्याएं निर्माण हो चुकी है।कोराना के प्रकोप को रोकने के लिए एक निवारक उपाय के रूप में नवेगांव-नागझिरा टाइगर प्रोजेक्ट को ऐन सीजन के दौरान देशी- विदेशी सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया , यह स्थिति गत वर्ष भी निर्माण हुई थी।

इस प्रोजेक्ट में पर्यटन सीजन के लिए निसर्ग मार्गदर्शक (गाइड) कार्यरित है लेकिन वर्तमान में बाघ परियोजना में वन पर्यटन बंद होने से पर्यटन व्यवसाय पर निर्भर रहने वाले गाइड और जिप्सी चालकों की आजिविका समाप्त हो गई है।

Advertisement

एैसी गंभीर परिस्थिति में नवेगांव-नागझिरा टाइगर प्रोजेक्ट के माध्यम से अदानी फाऊंडेशन तिरोड़ा द्वारा गाइड व जिप्सी चालकों के लिए राशन किट के प्रावधान के बारे में जानकारी ली गई और अदानी ग्रुप के चेयरमेन गौतमजी अदानी के जन्मदिवस निमित्त नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प के 159 गाईड व जिप्सी चालकों को राशन किट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर नवेगांव-नागझिरा टाइगर प्रोजेक्ट के क्षेत्रसंचालक आर. रामानुजन, श्रीमती रत्ना विश्‍वास, उपसंचालक कु. पुनम माटे,अदानी फाऊंडेशन प्रमुख नितीन शिराडकर, सहायक वनसंरक्षक श्रीमती रूपाली सावंत, वनपरिक्षेत्र अधिकारी चिवड़े आदि उपस्थित थे।

आयोजन के सफलतार्थ अदानी फाऊंडेशन के स्वप्निल वाहने, वनपाल दोरले, पटले, वनरक्षक चव्हान आदि का सहयोग रहा।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.