Published On : Fri, Apr 10th, 2020

गोंदिया: कोरोना वायरस से बचाव हेतु निशुल्क हैंड सेनीटाइजर वितरित

Advertisement

गोंदिया: कोरोना महामारी से बचने के लिए जिन चीजों के इस्तेमाल की सलाह दी जा रही है उनमें पहला मास्क और दूसरा बार -बार हाथ धोना बताया जा रहा है। देश के ज्यादातर लोग साबुन से ही हाथ की सफाई करते रहे हैं लिहाज़ा भारत में हैंड सैनिटाइजर पहले इतना लोकप्रिय नहीं था लेकिन कोरोना वायरस आने के बाद सभी लोगों को इसकी जरूरत महसूस हो रही है ,नतीजा यह है कि अचानक डिमांड बढ़ने से बाजार से हैंड सैनिटाइजर आउट ऑफ स्टॉक हो गया है।

जिन ब्रांड के सैनिटाइजर में 60% से अधिक एल्कोहल होता है वह हाथों को स्वच्छ करने में ज्यादा प्रभावी साबित होते हैं। साबुन से हाथ साफ करने के लिए पानी की जरूरत पड़ती है वहीं हैंड सेनीटाइजर से आप बिना पानी के अपने हाथ साफ कर सकते हैं।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

झुग्गी -झोपड़ी के गरीबों के बीच मुफ्त वितरित
कोरोना महामारी से बचाव हेतु अमीर और उच्च मध्यमवर्गीय तो हैंड सेनीटाइजर बाजार से खरीद सकता है ? लेकिन ऐसे मुश्किल वक्त में उन झुग्गी -झोपड़ियों में रहने वाले गरीबों के स्वास्थ्य का क्या होगा ? यह सोचकर वर्मा साइंटिफिक के संचालक तथा शहर में रॉकेट मैन के नाम से प्रसिद्ध नीरज वर्मा ने उनके द्वारा स्वयं उत्पादित किया गया अल्कोहल युक्त अच्छी क्वालिटी के हैंड सैनिटाइजर का वितरण वर्मा परिवार ने झुग्गी-झोपड़ी ग़रीब बस्ती के तकरीबन 500 परिवारों के बीच जाकर निःशुल्क किया।

Advertisement

देहाड़ी मजदूर , रिक्शा चालक , हमाल इन्हें इस महामारी से बचाव हेतु हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल के तरीके भी समझाए गये।
थाने में जाकर पुलिस कर्मियों को हैंड सैनिटाइजर का मुफ्त वितरण गोंदिया शहर के सभी सीमाओं पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के बीच हैंड सैनिटाइजर का मुफ्त वितरण लायंस क्लब , रॉयल संजीवनी , सहयोग ग्रुप मित्र मंडल द्वारा शुक्रवार 10 अप्रैल को किया गया ।

इन स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता राजेश कनोजिया , प्रतीक कदम ,अमोल पाटिल , ललित वर्मा ,दिनेश कनौजिया अभिषेक जैन , संतोष कायते , हर्षल पवार , जयेश रमादे , विनोद जैन , मोहन कोतवाल, विजय सोनी , राजेश्वर कनौजिया की टीम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय , ग्रामीण पुलिस थाना , शहर पुलिस थाना , रामनगर पुलिस थाने में तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों के बीच , हाथों की संपूर्ण स्वच्छता के लिए हैंड सेनीटाइजर की छोटी-छोटी बोतलें वितरित की गई।

गौरतलब है कि सैनिटाइजर एक ऐसा साधन है जिससे आप अपने हाथों को स्वच्छ कर सकते हैं।

रवि आर्य

Advertisement
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk | Video

Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...

nagpur student protest delhi lathi charge

nagpur student protest delhi lathi charge

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews  #CrimeNews  #LatestNews #news #Attack #newsupdate

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews  #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews #newsupdate

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug #NDPS #Crime #latestnews #news

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges