Published On : Tue, Apr 29th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया : आसमान से आपदा बरसी और जिंदगी खल्लास

आकाशीय बिजली का कहर , खेत में बकरियां चराने गई महिला की मौत
Advertisement

गोंदिया। इस तरह की घटनाएं अक्सर सुनने को मिलती है जब मौत बिना दस्तक दिए दबे पांव आती है और व्यक्ति को इस बात का एहसास भी नहीं होने देती कि वह बस कुछ पल का मेहमान है।

ऐसा ही एक उदाहरण जिले के तिरोड़ा तहसील के ग्राम बिरसी में 27 अप्रैल शाम 5:45 बजे देखने को मिला जहां रोजाना की तरह खेत में बकरियां चराने का काम कर रही महिला पर अचानक आकाशीय बिजली गिरी जिससे देखते ही देखते उसकी मौत हो गई।

बता दें कि गोंदिया जिले में मौसम ने दो दिनों से करवट बदली है कभी तेज धूप तो कभी आसमान में काले बादल नजर आते हैं तो कभी तेज आंधी तूफान के साथ बूंदाबांदी शुरू हो जाती है।

हुआ कुछ यूं कि……

Advertisement

27 अप्रैल के शाम अचानक आसमान काले बादलों से घिर गया और तेज हवा आंधी, तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई इस बीच बादलों के बीच तेज घर्षण के साथ आकाशीय बिजली भी आ गिरी जिसकी चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई।

तिरोड़ा तहसील के ग्राम बिरसी निवासी सौ. मंगला जितेंद्र बोरकर यह 27 अप्रैल के शाम 5.45 बजे के लगभग घर से कुछ दूर स्थित खेत में बकरियां चराने के लिए गई थी, इस दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और अचानक बिजली कड़की और बकरियां चरा रही महिला सौ. मंगला के शरीर पर आ गिरी जिससे महिला जमीन पर गिर पड़ी।

घटना की जानकारी पड़ोसी राकेश वैद्य नामक युवक ने महिला के परिजन वामन कचरू बोरकर (69 रा. बिर्सी) को फोन पर दी तथा ग्रामवासी महिला को तत्काल गांव के डॉक्टर भगत के पास लेकर पहुंचे तत्पश्‍चात उसे एम्बूलेंस से सरकारी अस्पताल तिरोड़ा ले जाया गया जहां प्राथमिक जांच में ही डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

बहरहाल घटना के संदर्भ में फिर्यादी वामन बोरकर की रिपोर्ट पर तिरोड़ा पुलिस ने आकस्मिक मौत की धारा 194 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.