Published On : Sat, Jan 18th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: विघ्नहर्ता की भक्ति में लीन हुए भक्त, 108 दीपकों से महाआरती

नव वर्ष की प्रथम चतुर्थी पर गोंदिया के गणेश मंदिर में विधि विधान से की गई पूजा
Advertisement

गोंदिया। गणेश जी की आरती का हिंदू धर्म में अत्याधिक महत्व है । विघ्नों को हरने वाले ” विघ्नहर्ता ” और सफलताओं के ” सिद्धि दाता ” के रूप में भगवान श्री गणेश का पूजन होता है।

नव वर्ष की प्रथम चतुर्थी के अवसर पर महाआरती भगवान गणेश की भक्ति और उनकी सेवा के महत्व को दर्शाती है।

Gold Rate
Sept 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,37,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गोंदिया शहर के सिविल लाइन के इंगले चौक पर स्थित भगवान गणेश के मंदिर में गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की विधिवत पूजा करने के लिए 108 महाआरती का आयोजन आधार महिला शक्ति संगठन , सिविल लाइन महिला समाज समिति एवं सामूहिक तुलसी विवाह समिति के संयुक्त तत्वाधान में पहली बार शुक्रवार 17 जनवरी को किया गया , इस महाआरती में महिलाओं के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में पुरुष भी शामिल हुए।

Advertisement

भगवान गणेश के 108 नामों का जाप करने से विघ्नहर्ता सारे कष्ट हर लेते है

सनातन धर्म के अनुसार भगवान गणेश के 108 नामों का जाप करने से विघ्नहर्ता कष्ट हर लेते हैं और मनोकामना पूरी करते हैं लिहाजा साधक और श्रद्धालु अपने-अपने घरों से 108 आरती की थालियां सजाकर गणेश मंदिर पहुंचे तथा गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर जाप करते हुए महाआरती उतारी।
लाल रंग की साड़ियां पहनकर हाथों में पूजा की थाली लिए महिलाएं नज़र आई , यह दृश्य बेहद खास था ।

भक्तों ने सुख , शांति , समृद्धि और सफलता की प्राप्ति के लिए महाआरती कर विघ्नहर्ता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर 108 महाआरती में आए श्रद्धालुओं को आयोजकों द्वारा उपहार दिए गए और महाप्रसाद का का लाभ भी सैकड़ो गणेश भक्तों ने उठाया।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.