Published On : Mon, Feb 10th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: गर्लफ्रेंड से प्यार में फरेब , प्रेग्नेंट होने पर मर्डर , फिर शव को जलाया

प्यार के खौफनाक अंत की चौंकाने वाली वारदात , झूठे प्रेम जाल में फंसाने वाला दगाबाज शकील गिरफ्तार
Advertisement

गोंदिया। प्यार के खौफनाक अंत की चौंकाने वाली वारदात सामने आई है 18 साल की युवती को प्रेमजाल में फांसकर फरेबी आशिक शकील ने उसे प्रेग्नेंट कर दिया इसके बाद जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो दगाबाज प्रेमी उसे जंगल से सटे सुनसान इलाके में लेकर पहुंचा , पहले दुपट्टे से गला घोंट मर्डर किया फिर शव को चादर में लपेटकर तनस की ढेर में धुपाया और जला दिया।
लेकिन कानून के शिकंजे से ईट भट्ठा चलाने वाला शकील बच ना सका और पुलिस ने उसे वारदात के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया , जहां अब उससे उसके गुनाहों का हिसाब पूछा जा रहा है , बता दें कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

वाक्या कुछ यूं है कि…

गोंदिया जिले की गोरेगांव तहसील के बबई गांव के जंगल से सटे म्हसगांव- देवुटोला खेत परिसर में 10 फरवरी सुबह 8 बजे एक अज्ञात युवती का शव अर्धनग्न जली अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी फिर्यादी पुलिस पाटिल सौ. प्रतिमा मानकर (40 रा. देवुटोला) ने गोरेगांव पुलिस को दी। तत्काल ही थाना प्रभारी अजय भुसारी व उनकी टीम मौके पर पहुंची जहां जली हुई हालत में अर्धनग्न लाश खेत में मृत अवस्था में पड़ी थी, प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हुआ , मामले की जांच लोकल क्राइम ब्रांच व गोरेगांव पुलिस को सौंपी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अज्ञात युवती की पहचान कर उसकी हत्या की गुत्थी को सुलझाने की दिशा में जांच हेतु अलग-अलग टीमें गठित की गई।

सीसीटीवी फुटेज आधार पर हुई शिनाख्त

Advertisement

फॉरेंसिक जांच टीम ने घटनास्थल व आस-पास परिसर का बारिकी से निरीक्षण किया तथा बड़े ही धैर्य, सूझबूझ एंव अथक प्रयास से घटनास्थल से प्राप्त भौतिक एंव परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के साथ- साथ म्हसगांव एंव आसगांव के लोगों से की गई पूछताछ, तकनीकी विश्‍लेषण और प्राप्त सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मृतक युवती की शिनाख्त पुर्णिमा विनोद नागवंशी (18 , निवासी मानेकसा कालीमाटी त. आमगांव) के रुप में हुई जिसके बाद मृतक युवती के रिश्तेदारों, माता-पिता व अन्य लोगों से जानकारी हासिल की गई।

पहले प्यार में गर्भवती बनाया फिर छुटकारा पाने के लिए किया मर्डर , पुलिस ने दबौचा

पूछताछ के बाद मृतक युवती का परिचित व ईट् भट्टा मालिक शकील मुस्तफा सिद्दिकी (38 निवासी. मामा चौक सिविल लाईन गोविंदपुर रोड, गोंदिया ) को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हत्या जैसे गंभीर अपराध के संबंध में जब आरोपी से विस्तार से पूछताछ की गई तो आरोपी ने मृतक लड़की की गला घोंटकर हत्या करने और उसे जलाकर मारने की बात कबूल करते बताया कि, मृतका उससे गर्भवती थी और चूंकि लड़की उसके साथ रहना चाहती थी, इसलिए आरोपी ने उससे छुटकारा पाने के लिए युवती की हत्या का षड़यंत्र रचा और सोची-समझी साजिश के तहत 10 फरवरी को उसे देवुटोला (म्हसगांव) के खेत मेंं बुलाकर आरोपी ने दुप्पटे से गला घोंटकर युवती को मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद उसके शरीर को चादर और तनस से ढकते हुए सबूत नष्ट करने हेतु शव को जला दिया। इस तरह पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर इस संगीन हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। बहरहाल आरोपी को गोरेगांव पुलिस के हवाले कर दिया गया है आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने सुलझाई कुछ घंटों के अंदर मर्डर की गुत्थी

प्यार फरेब और मर्डर की इस गुत्थी को वारदात के बाद महज कुछ घंटों में पुलिस ने सुलझाने में सफलता अर्जित की है।
उक्त कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा के निर्देश तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबड़े, सपोनि धीरज राजूरकर, महिला पुलिस उपनि. वनिता सायकर, पुलिस हवलदार राजू मिश्रा, नेवालाल भेलावेर, चितरंजन कोड़ापे, विठ्ठल ठाकरे, महेश मेहर, भूवनलाल देशमुख, रियाज शेख, इंद्रजीत बिसेन, प्रकाश गायधने, दुर्गेश तिवारी, सुबोध बिसेन, अजय रहांगडाले, हंसराज भंडारकर, संतोष केदार, मपोसि स्मिता तोंडरे, पुलिस सिपाही दुर्गेश पाचिल, चालक कुंभलवार, राम खंडारे तथा गोरेगांव थाना पुलिस निरीक्षक अजय भुसारी व उनकी टीम, तकनीकी सेल के पुलिस निरीक्षक पुरूषोत्तम अहेरकर, सपोनि. ओमप्रकाश गेडाम, रोशन येरणे, योगेश रहिले आदि ने की।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.