Published On : Fri, Dec 10th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: फंदे पर लटकती मिली महिला सिपाही की लाश

Advertisement

संदिग्ध के खिलाफ आत्महत्या हेतु उकसाने का मामला दर्ज

गोंदिया। सालेकसा थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव खुर्द स्थित प्रगति कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
दरअसल किराए के मकान में रहने वाली महिला पुलिसकर्मी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महिला पुलिस कर्मी की लाश अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटकती हुई पायी गई , मृतका यह सालेकसा थाने में पदस्थ थी , गुरुवार की दोपहर उसकी लाश सीलिंग फैन के सहारे फंदे पर लटकी मिली।

इस घटना से जहां परिसर में तरह-तरह चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है। वहीं सालेकसा पुलिस ने इस मामले में फिर्यादी रामेश्‍वर छोटेलाल गिरीया (रा. पांढरी त. सालेकसा) की शिकायत पर संदिग्ध के खिलाफ अ.क्र. 315/21 के भादंवि की धारा 306 का प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला पुलिस कर्मी ज्योति उर्फ रानू यशवंत बघेले (28) यह सालेकसा थाने में पुलिस सिपाही के पद पर कार्यरित थी तथा उसका विवाह पांढरी निवासी रमेश गिरीया के साथ 4 वर्ष पूर्व हुआ था और वह सालेकसा थाने के सी-60 पथक में कार्यरित है।

घटना के दिन 9 दिसंबर के सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक ज्योति बघेले डियुटी पर थी लेकिन इसी बीच सुबह 11 बजे वह थाना कोतवाली से अपने रूम पर चले गई जिसके बाद उसका शव घर के कमरे में सिलिंग फैन पर साड़ी के सहारे लटकता हुआ देखा गया।

जानकारी मिलते ही सालेकसा पुलिस ने मौके पर पहुंच फांसी पर झूलती महिला पुलिसकर्मी को नीचे उतारकर उसे गोंदिया के निजी अस्पताल रैफर किया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हालांकि मृतका के साथ मौके पर सालेकसा थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी द्वारा झगड़ा किये जाने की बात सामने आ रही है , क्या इसी बात से क्षुब्ध होकर महिला सिपाही ने खुदकुशी की है या वजह कुछ और है ?

फिलहाल महिला पुलिसकर्मी की आत्महत्या की असल वजह की तलाश हेतू पुलिस मामले की हर पहलू से जांच-पड़ताल कर रही है।

-रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.