Published On : Mon, May 12th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: दौड़ा-दौड़ा कर सरेआम तलवार से शख्स को काट डाला , 4 फरार

हत्यारों ने कंस्ट्रक्शन साइट पर युवक को घेरते हुए बहुत बेरहरमी से किए वार
Advertisement

गोंदिया। घर से निकले युवक को रास्ते में रोककर तलवार से दिनदहाड़े हमला किया गया वह जान बचाने हेतु कंस्ट्रक्शन साइड की और दौड़ा लेकिन निर्माणाधीन मकान के पास उसे घेरते हुए तलवार से सिर पर दनादन वार करते 4 बदमाशों ने काट डाला फिर लाश वहीं घर के पास गड्ढे में फेंक दी।

हत्यारों ने युवक की जान लेने के उद्देश्य से उसके सिर पर बेरहमी से वार किए है।

गोंदिया ग्रामीण पुलिस ने जानकारी देते हैं बताया घटना सोमवार 12 मई के सुबह 10 बजे शहर से सटे ग्राम कारंजा के भद्दूटोला के संस्कार चौक निकट घटित हुई।

मामला आपसी पुरानी रंजिश का

Advertisement

यह मामला आपसी पुरानी रंजिश का है चश्मदीदों से की गई पूछताछ के बाद राज , अजय , गुलशन , कृष्ण नमक 4 संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है मामले की जांच जारी है समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है ।

पुलिस के अनुसार मृतक महेंद्र मदारकर ( उम्र- 45 ) का काफी समय से विवाद था उनके बीच पहले भी झगड़ा और झड़प हो चुकी है , इस प्रकरण के संदर्भ में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है तथा घटनास्थल से एक तलवार बरामद की गई है।

महेंद्र मदारकर को 4 बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते मारा है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बहरहाल घटना स्थल को गोंदिया के उपविभागीय पुलिस अधिकारी रोहिणी बनकर तथा गोंदिया ग्रामीण थाने के पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत काले ने भेंट दी है।
फरार आरोपियों की शिद्दत से तलाश की जा रही है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.