Published On : Fri, Apr 10th, 2020

गोंदिया: कोरोना से जंग जीतकर युवक अस्पताल से घर लौटा

Advertisement

गोंदिया : कोरोना वायरस से जुड़ी आज एक अच्छी खबर आई है। इस वायरस की चपेट में आया गोंदिया जिले का एकमात्र पॉजिटिव युवक अब पूरी तरह से स्वस्थ होकर आज शुक्रवार 10 अप्रैल के शाम अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौट आया है।

गौरतलब है कि यह युवक थाईलैंड घूमने गया था तथा 17 मार्च को यह युवक विदेश से घर लौटा। इस युवक को तकलीफ होने पर इसे 25 मार्च को गोंदिया के मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया तथा इसके गले के नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए थे 26 मार्च को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इसे जिला मेडिकल कॉलेज के विशेष आइसोलेशन वार्ड में उपचार हेतु भर्ती किया गया था तब से लेकर इस युवक का इलाज जारी था।
बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और पोष्टिक जीवन सत्व आहार ग्रहण करने की वजह से इस युवक के सेहत में सुधार हो रहा था।

अब 2 दिनों पूर्व 8 अप्रैल को इस युवक के जांच के नमूने लेकर नागपुर प्रयोगशाला भेजे गए जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। दूसरी रिपोर्ट भी आज शुक्रवार 10 अप्रैल को नेगेटिव आने के बाद इसे पूरी तरह से स्वस्थ घोषित किया गया और इसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है ऐसी जानकारी जिला शल्य चिकित्सक द्वारा दी गई है।

Advertisement

अगले 14 दिन तक घर में रहना है कवारंटाईन
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अब यह युवक अपने घर पहुंच चुका है तथा इसे राज्य सरकार की जो गाइडलाइन है उसका पालन करते हुए अगले 14 दिन घर में कवारंटाईन रहते हुए प्रिकॉशन लेना है और परिवार के जो सदस्य अस्पताल से छुट्टी होकर आए हैं उन्हें भी दिन में बार-बार हाथ धोना है , परिसर स्वच्छ व साफ सुथरा रखना है साथ ही पोष्टिक आहार ग्रहण करते रहना है ।किसी के साथ मिलना नहीं है किसी के साथ इधर-उधर घूमना नहीं है यह प्रशासन की और से एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.