Published On : Thu, Sep 10th, 2020

गोंदिया: भीड़ को रोकने से रुकेगा कोरोना , 8 दिन बाजार बंद का ऐलान

Advertisement

जिले की 4 तहसीलों में दिखेगा बंद का असर

गोंदिया कोरोना वायरस की शहर में बढ़ती रफ्तार बेहद चिंताजनक है इस वायरस की चपेट में कुछ हद तक गोंदिया के व्यापारी भी आ चुके हैं लिहाज़ा आज हर कोई डरा सहमा सा है ।

क्योंकि करोना वायरस दुनिया के लिए एकदम नया है , कैसे रुकेगा ? इसका इलाज क्या है ? अभी तक किसी को कुछ नहीं पता , इस वायरस पर काबू पाने हेतु दुनिया भर के वैज्ञानिक वैक्सीन ( दवा ) की खोज पर अनुसंधान कर रहे हैं।

फिलहाल इसके बढ़ते प्रभाव को सोशल डिस्टेंसिंग से ही रोका जा सकता है , लोगों को जमा होने से रोकने पर ही इंफेक्शन की चैन तोड़ी जा सकती है।

Advertisement

कोरोना के संक्रमण से निपटने हेतु गोंदिया में 14 दिनों के कंप्लीट लॉकडाउन ( जनता कर्फ्यू ) लगाने की बात पर सोशल मीडिया मैं बहस छिड़ी ।
इस विषय को लेकर डॉ. देवाशीष चटर्जी ने पहल शुरू की तथा व्यापारी संगठनों से बैठक बुलाने का अनुरोध किया जिस पर 8 सितंबर की शाम व्यापारी संगठनों की सभा आयोजित की गई।

कुछ ने प्रथम चरण में एक हफ्ता मार्केट बंद का सुझाव दिया तो कुछ ने 14 दिनों के मार्केट बंद पर आपत्ति व्यक्त की।

इस मसले पर आपसी एकराय और एकमत होने के लिए समस्त व्यापारी संगठनों से बुधवार रात तक लिखित समर्थन पत्र देने को कहा गया था।

13 से 20 सितं. के मार्केट बंद को इन संगठनों का मिला समर्थन
गोंदिया जिला व्यापारी फेडरेशन के सचिव लख्मीचंद रोचवानी ने जानकारी देते बताया- जिले की 4 तहसीलें गोंदिया , आमगांव , देवरी , तिरोड़ा यहां प्रथम चरण में 13 से 20 सितंबर (संडे टू संडे ) 8 दिनों तक एक साथ मार्केट बंद रखा जाए इस बात को लेकर प्रयत्न जारी है तदहेतु डॉ. देबाशिष चैटर्जी ने इन 4 तहसीलों के व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों से संपर्क किया है और लगभग सभी सहयोग देने को तैयार हैं , इन संगठनों का लिखित समर्थन पत्र भी शाम तक हम को उपलब्ध होने की संभावना है।

फिलहाल गुरुवार 10 सितंबर सुबह तक गोंदिया के जिन कारोबारी संगठनों के समर्थन पत्र प्राप्त हुए हैं उनमें – गोंदिया जिला व्यापारी फेडरेशन , चिल्लर किराना व तेल व्यापारी संघ , गोंदिया सराफा एसोसिएशन , गोंदिया कंज्यूमर प्रोडक्ट डिसटीब्यूटर्स एसोसिएशन , पूज्य सिंधी मनिहारी एसोसिएशन ,गोंदिया इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल्स ट्रेड एसोसिएशन , बर्तन एसोसिएशन , होलसेल ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन , गोंदिया पुस्तक विक्रेता संघ , गोंदिया जिला कपड़ा विक्रेता संघ , चिल्लर कपड़ा विक्रेता संघ , गोंदिया जिला ईट निर्माता एसोसिएशन , गोंदिया थोक अनाज व्यापारी संघ , गोंदिया राइस मिलर्स एसोसिएशन , गोंदिया थोक रेडीमेड व होजियरी संघ , गोंदिया चिल्लर रेडीमेड व्यापारी संगठन , आदि का समावेश है।

लखमीचंद रोचवानी ने कहा- व्यापारी संगठनों का रुख सकारात्मक है तथा पूर्ण रुप से मार्केट बंद रहेगा , इस दौरान किसी प्रकार की उपभोक्ताओं को तकलीफ ना हो इसलिए 3 दिनों के समय में खरीदी की व्यवस्था आम जनता कर ले , ऐसी अपील मार्केट बंद को समर्थन घोषित करने वाले व्यापारी संगठनों की ओर से जारी की गई है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.